एक्सप्लोरर

Microsoft का BingAI अब गूगल क्रोम और सफारी ब्राउजर में भी चलेगा, ऐसे कर पाएंगे चैटबॉट से बातचीत 

Microsoft's BingAI: विंडो 10 और 11 पर यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज आ रहा है जो उन्हें गूगल क्रोम में BingAI यूज करने के बारे में जानकारी दे रहा है.व्यक्तिगत रूप से जब हमने चेक किया तो ये काम करने लगा है.

BingAI Now in Chrome and Safari: चैट जीपीटी के लाइव होने के बाद कई टेक कंपनियां अपने-अपने चैटबॉट इंट्रोड्यूस कर चुकी हैं. माइक्रोसॉफ्ट का BingAI हो, गूगल का बार्ड हो या कोई और. सभी AI की रेस में उतर रहे हैं और लोगों को अपने टूल पर आकर्षित करना चाहते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले चैट जीपीटी की तरह काम करने वाले BingAI को माइक्रोसॉफ्ट के अलग-अलग ब्राइजर में लाइव किया था. ये चैटबॉट भी ठीक चैट जीपीटी की तरह काम करता है. इस बीच ये खबर सामने है कि अब BingAI को यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट के अलावा दूसरे ब्राउजर जैसे की गूगल क्रोम और सफारी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने BingAI को दूसरे ब्राउजर के लिए ओपन कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले पाएं.

विंडो यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज के जरिए माइक्रोसॉफ्ट इस अपडेट की जानकारी दे रहा है. जब हमने व्यक्तिगत रूप से गूगल क्रोम में ये चेक किया तो bingAI काम कर रहा था. सफारी ब्राउजर पर हमने अभी ये चेक नहीं किया है. ध्यान दें, फ़िलहाल ये कुछ ही लोगों के लिए उपलब्ध है क्योकि कंपनी इसपर काम कर रही है इसलिए हो सकता है कि आपको अभी ये न दिखे. धीरे-धीरे इसे सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा.

ऐसे कर पाएंगे क्रोम में यूज 

गूगल क्रोम में BingAI यूज करने के लिए सबसे पहले BingAI लिखें. इसके बाद वेबसाइट पर क्लिक कर Chat के ऑप्शन में क्लिक करें. इसके बाद आप चैटबॉट से सवाल जवाब कर पाएंगे. माइक्रोसॉफ्ट के संचार निदेशक कैटलिन रॉल्स्टन ने एक ईमेल में कहा कि हम अन्य ब्राउज़रों पर BingAI को एक्सपैंड करने के प्रोग्राम के तहत कुछ यूजर्स को सफारी और क्रोम में बिंग चैट को एक्सेस करने की अनुमति दे रहे हैं. जैसे ही टेस्टिंग पूरी हो जाती है हम इसे सभी के लिए रोलआउट कर देंगे. 

बिंग चैट, चैट जीपीटी-4 मॉडल द्वारा संचालित है. कुछ यूजर्स ने ये जानकारी शेयर की है कि अन्य ब्राउज़रों में एआई चैटबॉट पर अधिक लिमिटेशन हैं. ब्लॉग WindowsLatest.com, जिसने अपडेट को सबसे पहले देखा, ने नोट किया कि क्रोम में बिंग चैट माइक्रोसॉफ्ट एज में उपलब्ध 30 के बजाय प्रति वार्तालाप केवल 5 संदेशों का समर्थन करता है. यानि आप सिर्फ 5 बार ही सवाल-जवाब कर सकते हैं. इसके बाद आपको क्रोम में नई कन्वर्सेशन शुरू करनी होगी. साथ ही वर्ड लिमिट भी 3,000 के बजाय क्रोम में 2,000 तक सीमित है. माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राइजर में आप 30 बार एक कन्वर्सेशन में सवाल जवाब कर सकते हैं. 

यह भी पढें: Elon Musk ने नाम X तो रख दिया लेकिन कभी भी आ सकती है कानूनी मुसीबत, क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
Excitel Diwali Offer : ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट

वीडियोज

UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget