एक्सप्लोरर

5G स्मार्टफोन की दौड़ में Micromax, जल्द लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, VIVO V20 PRO से मुकाबला

साल 2020 से वापसी करने के बाद अब माइक्रोमैक्स जल्द ही 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. माना जा रहा है सस्ते 5जी स्मार्टफोन में माइक्रोमैक्स अच्छी जगह बना सकता है.

दुनियाभर में 5G स्मार्टफोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. सैमसंग से लेकर रियलमी तक सभी कंपनियां अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में अब Micromax भी शामिल हो सकता है. खबर है कि माइक्रोमैक्स जल्द ही नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा. इस बात की जानकारी को-फाउंडर राहुल शर्मा ने उस वक्त दी जब वो यूजर्स के साथ एक वीडियो सेशन कनेक्ट हुए.

आपको बता दें माइक्रोमैक्स ने पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी वापसी की है. कंपनी ने Micromax In Note 1 और Micromax In 1b स्मार्टफोन्स को साल 2020 में लॉन्च किया गया था. अब इसका नया अपडेट सामने आ सकता है जिसमें In Note 1 को एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जा सकता है.

इसके अलावा कंपनी अपने पहले ट्रू वायरलेस स्टीरियो यानि TWS ईयरबड्स को भी जल्द लॉन्च कर सकती है. करीब ग्यारह मिनट के वीडियो सेशन में शर्मा ने कंपनी में चल रहे प्लान्स के बारे में बात करते हुए कहा कि बेंगलुरू R&D सेंटर में उनके इंजीनियर्स 5G फोन के लिए काफी हार्ड वर्क कर रहे हैं. हालांकि अभी इस फोन की लॉन्चिंग के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस साल लॉन्च कर देगी.

आपको याद होगा साल 2020 दिसंबर में भी शर्मा ने एक वीडियो सेशन के दौरान नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर बात की थी. जिसमें कंपनी 6GB रैम, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लिक्विड कूलिंग की सुविधा देगी. माना जा रहा है कि माइक्रमैक्स आने वाले 5G स्मार्टफोन में ये खास फीचर्स दे सकती है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन अप्रैल में Micromax In Note 1 को एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिए जाने की बात की जा रही है.

आपको बता दें इस वीडियो सेशन में इस बारे में भी जिक्र किया गया है कि कंपनी के इंजीनियर्स मोबाइल एक्सेसरीज भी डेवलप कर रहे हैं. उन्होंने हिंट दिया कि माइक्रोमैक्स ऐसा पहला प्रोडक्ट ऑडियो रिटेलेड होगा. जो अपने पहले TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करेगा.

मार्केट में इन दिनों एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें 5G टेक्नोलॉजी दी जा रही है. ऐसे में रियलमी, वीवो, रेडमी, ओप्पो, मोटोरोला और सैमसंग जैसी कंपनियां माइक्रोमैक्स के इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. आपको 10 से 15 हज़ार के बीच भी शानदार 5G स्मार्टफोन मिल जाएंगे.

MOTO G 5G- सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन में मोटोरोला का ये फोन शामिल है. इस फोन में 6.7-इंच की Max Vision HDR 10 वाली डिस्प्ले दी गई है. फोन में 6GB तक की रैम, क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है. इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो टर्बो पावर 20W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलेगा. आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा.

VIVO V20 PRO- इस फोन में 6.44-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है. जो AMOLED पैनल के साथ आती है. इसमें आपको दो सेल्फी कैमरा भी नज़र आएंगे. फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 755G का प्रोसेसर दिया गया है. 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है. Vivo V20 Pro में 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है. इसमें 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी है. इसके अलावा 44MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेहतर फोटो के लिए कौन-सा सेंसर चुनें, Cropped या Full Frame?
बेहतर फोटो के लिए कौन-सा सेंसर चुनें, Cropped या Full Frame?
त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
त्योहार पर सस्ते सामान का लालच पड़ न जाए भारी, ऐसे बचें ठगों की चाल से
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget