एक्सप्लोरर

आईफोन की टक्कर के 5 एंड्रॉयड फोन, मिलेगा 5जी नेटवर्क का सपोर्ट

अमेरिका के कुछ शहरों में 5 जी नेटवर्क शुरु हो गया है और इसीलिये हाल में लॉन्च हुए आईफोन 12 में 5 जी नेटवर्क दिया है. हालांकि इंडिया में अभी 5 जी नेटवर्क शुरु नहीं हुआ लेकिन अगर आप ऐसे फोन खरीदना चाहते हैं जो 5 नेटवर्क को सपोर्ट करें तो हम आपको बतायेंगे 5 ऐसे एंड्रॉयड फोन जिनमें 5जी सपोर्ट है और ये कीमत में आईफोन से काफी कम हैं.

हाल में ही आईफोन 12 के चार वैरियेंट लॉन्च हुए हैं और इनकी कीमत 699 डॉलर से लेकर 1099 डॉलर तक है. इंडिया में आईफोन 12 की कीमत 80 हजार से एक लाख रुपये तक है. आईफोन 12 में 5G कनेक्टिविटी के साथ डुअल कैमरा और एक पावरफुल प्रोसेसर है. अगर आप भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी यानी 5जी वाला फोन चाहते हैं लेकिन खर्चा आईफोन से कम करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन जिनमें आईफोन जैसे ही फीचर हैं

Samsung galaxy A51 5G

आईफोन को टक्कर देने वाली पहली बड़ी कंपनी सैमसंग है. जो लोग आईफोन नहीं खरीदना चाहते वो सबसे ज्यादा सैमसंग पर भरोसा करते हैं. सैमसंग गैलेक्‍सी A51 5G  में भी आईफोन की तरह 5 जी कनेक्टिविटी है. इस फोन में फुल एचडी 6.5 इंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरे, एक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर, पावरफुल बैटरी और अच्छा प्रोसेसर मिल रहा है. अगर कीमत की बात करें तो ये फोन करीब 38 हजार रुपये में मिल जायेगा

Google pixel 4a

5जी वाला फोन चाहने वालों के लि गूगल पिक्सल का 4a (5G) फोन अच्छा विकल्प हो सकता है. ये फोन 5जी को सपोर्ट करता है. इस फोन में 6.2 इंच की एचडी स्क्रीन है. ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G का प्रोसेसर है फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी और फास्ट चार्जिंग बैटरी है. इस फोन का कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल है. इस फोन की कीमत भी करीब 38 हजार रुपये से शुरु है

Motorola one 5G

मोटोरोला वन 5G भी 5 जी कनेक्टिविटी वाले फोन के लिये अच्छा ऑप्शन है इस फोन में 6.7 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन, चार रियर कैमरे और 128 जीबी का स्टोरेज है. फोन में 5000 mAh की पावरफुल बैटरी है.. Motorola One 5G की कीमत 32 हजार रुपये से शुरु है.

One plus 8 pro

इसी साल लॉन्च हुआ वन प्लस 8 प्रो फोन भी 5 जी को सपोर्ट करता है.इस फोन में 6.78 इंच की एचडी स्क्रीन है. फोन में पावरफुल बैटरी है और ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 का प्रोसेसर है. फोन में 8 जीबी की रैम है और 4 कैमरे हैं जिसमें से मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इस फोन का कैमरा प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिये भी यूज किया जा सकता है. फोन की कीमत 55 हजार से शुरु है.

Realme X50 5G

5जी का फोन खरीदने वालों के लिये रियलमी का X50 5G फोन भी एक ऑप्शन है. इस फोन में 6.44 इंच की एचडी स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर और 4200 mAh बैटरी है. फोन में आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और कैमरा 16 मेगापिक्सल है. फोन की कीमत करीब 37 हजार रुपये से शुरु है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat
Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat
दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट
दिवाली पर फोन खरीदें कम दाम में, मिल सकती है 50% तक छूट
FOR MORNING: ठगी वाले मैसेज को पहचानने में मदद करेगा WhatsApp, नई सेटिंग करें एक्टिव
ठगी वाले मैसेज को पहचानने में मदद करेगा WhatsApp, नई सेटिंग करें एक्टिव
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
बिहार: राहत बांटने के दौरान लोगों पर तानी पिस्टल, थानाध्यक्ष सस्पेंड
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
Embed widget