एक्सप्लोरर

New Gaming Laptop : लैपटॉप मार्केट में उतरा LG, पहले गेमिंग लैपटॉप की घोषणा की, अगले साल से शुरू होगी बिक्री

New Gaming Laptop : एलजी ने अब लैपटॉप (Laptop) मार्केट में दस्तक दी है. कंपनी ने हाल ही में अपने पहले गेमिंग लैपटॉप LG UltraGear 17G90Q की घोषणा की है. इस प्रीमियम लैपटॉप में कई शानदार फीचर्स होंगे.

Best Gaming Laptop : टीवी (TV) के लिए मशहूर एलजी (LG) ने अब लैपटॉप (Laptop) मार्केट में दस्तक दे दी है. कंपनी ने हाल ही में अपने पहले गेमिंग लैपटॉप (Gaming Laptop) LG UltraGear 17G90Q की घोषणा की है. यह प्रीमियम लैपटॉप होगा, जिसमें कई शानदार फीचर्स होंगे. यह लैपटॉप बिक्री के लिए 2022 की शुरुआत में बाजार में आ जाएगा. चलिए हम आपको बताते हैं इस लैपटॉप के फीचर्स और कुछ अन्य खासियत के बारे में.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन

LG UltraGear 17G90Q लैपटॉप में 17.3 इंच और 1920x1080 रेजॉल्यूशन का IPS LCD पैनल दिया गया है. इस पैनल में 1 मिलीसेकंड रिस्पॉन्स टाइम और 300 हट्र्ज रिफ्रेश रेट है. यह लैपटॉप 11वें जेनरेशन के इंटेल टाइगर लेक एच प्रोसेसर पर चलेगा. हालांकि अभी एलजी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि इसमें कौनसी चिप लगाई गई है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 3080 Max-Q GPU है, जो या तो 16जीबी रैम के साथ या फिर 32 जीबी रैम के साथ आएगा. इसमें 1 टीबी तक की स्टोरेज क्षमता मिलेगी.

कनेक्टिविटी में भी दमदार

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB 4 जेनरेशन 3 टाइप सी केबल मिलता है, जो USB-PD और थंडरबोल्ड 4 के साथ आता है. इस लैपटॉप में आपको एक यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-सी, दो यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट, एक हेडफोन आउट पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें एक ईथरनेट पोर्ट, एक माइक्रोएसडी स्लॉट और चार्जिंग के लिए एक डीसी-इन पोर्ट भी दिया गया है.

फिंगरप्रिंट रीडर जैसा फीचर बनाता है खास

इस लैपटॉप में पावर बटन के पास फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है. इसके साथ ही इसमें ड्युअल माइक्रोफोन और IR कैमरे के साथ फुल एचडी वेबकैम जैसे फीचर भी दिए गए हैं. इसमें वाईफाई 6 सपोर्ट और डीटीएस एक्स अल्ट्रा सपोर्टिंग स्टीरियो स्पीकर भी आपको मिलेगा. इसमें एलजी का अल्ट्रागियर स्टूडियो सॉफ्टवेयर इसके कूलिंग, परफॉर्मेंस और प्रति-कुंजी आरजीबी लाइटिंग को कंट्रोल करके इसे गर्म नहीं होने देता.

कितनी होगी कीमत

LG UltraGear 17G90Q की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कीमत से पर्दा CES 2022 के दौरान हट जाएगा.

इनसे होगा मुकाबला

भारत में LG UltraGear 17G90Q लैपटॉप की राह आसान नहीं होगी. उसका मुकाबला यहां मौजूद कुछ अन्य कंपनियों के गेमिंग लैपटॉप से होगा. फिलहाल इसे HP FHD Gaming Laptop और ASUS TUF Gaming F15 Laptop 15.6 से सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी. इसके अलावा इसे बाजार में लेनोवो के गेमिंग लैपटॉप और एसर के नाइट्रो गेमिंग लैपटॉप से भी टक्कर मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे पता चलता है गर्म हो गया पानी, खुद कैसे होती है बंद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget