एक्सप्लोरर

एक लैपटॉप में 2 स्क्रीन! इस कंपनी ने लॉन्च किया ये गजब का टच स्क्रीन लैपटॉप, कीमत इतनी है

लेनोवो के नए लैपटॉप में आपको दो स्क्रीन मिलेगी,पहली 17.3 इंच की और दूसरी 8 इंच की. दोनों ही स्क्रीन टच सपोर्टेड हैं. 

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 Price: टेक्नोलॉजी किस कदर बदल रही है उसका जीता जागता उदाहरण लेनोवो का नया लैपटॉप है. दरअसल, कंपनी ने Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप को दो डिस्प्ले के साथ बाजार में लॉन्च कर दिया है. जी हां, इसमें आपको दो डिस्प्ले मिलेगी. पहली डिस्प्ले 17.3 इंच की है जबकि दूसरी 8 इंच की टच डिस्पले है. कंपनी का कहना है कि डुएल डिस्पले वाला ये लैपटॉप लोगों को काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा. बता दें, इस लैपटॉप में जो आपको सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है वो मोबाइल फोन में मिलने वाली डिस्प्ले से भी बड़ी है.

इतनी है कीमत

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप की कीमत 1,94,990 रुपये है. आप इसे कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से खरीद सकते हैं. क्योंकि अभी ये लॉन्च हुआ है इस वजह से ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग नहीं हुई है.

लैपटॉप के स्पेक्स

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 में आपको 17.3 इंच अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो ये 8 इंच की एचडी रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है. दोनों ही स्क्रीन टच सपोर्ट के साथ आती हैं. यानी जिस तरह आप मोबाइल फोन को टच करके चलाते हैं ठीक ऐसे ही लैपटॉप की दोनों स्क्रीन को ऑपरेट कर पाएंगे. 

लेनोवो के लैपटॉप में आपको 12th-Gen Intel Core i7-12700H प्रोसेसर मिलता है जिसमें आपको इंटीग्रेटेड इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें 16GB रैम और 1TB एसएसडी का सपोर्ट भी दिया गया है. इस लैपटॉप में आपको डुएल स्पीकर 2W के आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ मिलते हैं. Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 को आप केवल ग्रे कलर में खरीद सकते हैं.

क्योंकि कंपनी ने ये लैपटॉप बिजनेस प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया है इसलिए ये विंडो 11pro out-of-the-box पर काम करता है. इस लैपटॉप में प्राइवेसी के लिए कैमरा शटर (कैमरा को बंद करने के लिए ) भी मिलता है. लैपटॉप 69Wh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है जो 6.5 घंटे तक चल सकता है. लैपटॉप में आपको एक एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी सी पोर्ट मिलता है.

पोको का सस्ता फोन हुआ लॉन्च 

इधर दूसरी तरफ, आज पोको ने अपना नया बजट फोन 'पोको C55' लांच कर दिया है. ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसके बेस वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. स्मार्टफोन की सेल 28 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. आप फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: लोगों को चढ़ा ChatGPT का चस्का, साइट डाउन होने पर दिए ऐसे रिएक्शन! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget