एक्सप्लोरर

कितना घातक है आपका मोबाइल फोन, क्या पेजर की तरह ही किया जा सकता है ब्लास्ट?

Smartphone Blast Reason: बीते दिन लेबनान में हिजबुल्ला के सैकड़ों पेजर एक साथ फट गए. ऐसे में उठता है कि पेजर कैसे काम करता है और क्या पेजर की तरह फोन में भी इतना भीषण ब्लास्ट किया जा सकता है.

Lebanon Pagers Explosion: 18 सितंबर को लेबनान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. दरअसल, बीते दिन लेबनान में हिजबुल्ला के सैकड़ों पेजर एक साथ फट गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लास्ट में कम से कम 9 लोग मारे गए, जबकि 2,750 से अधिक लोग घायल हैं. ऐसे में उठता है कि पेजर कैसे काम करता है और क्या पेजर की तरह फोन में भी इतना भीषण ब्लास्ट किया जा सकता है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.   

क्या है पेजर?

पेजर एक छोटा सा वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस होता है जिसे खासतौर पर मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस आसान भाषा में बीपर भी कहा जाता है. 1980 और 1990 के दशक में पेजर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ था. उस समय मोबाइल को ज्यादा लोग यूज नहीं करते थे. 

ज्यादातर लोग पेजर का इस्तेमाल बेस स्टेशन या किसी सेंट्रल डिस्पैच से रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए मैसेज रिसीव करने के लिए करते हैं. ये मैसेज न्यूमैरिक, जैसे- फोन नंबर, या अल्फान्यूमैरिक जैसे- टेक्स्ट हो सकते हैं. मैसेज भेजने के लिए टू-वे पेजर्स का इस्तेमाल किया जाता है.जब कोई मैसेज आता है तो पेजर की टोन बजती है. पेजर मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता है. इसलिए ये कम्युनिकेशन का भरोसेमंद जरिया माना जाता है. मुश्किल हालात में ये अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में मददगार साबित होता है. 

क्या था पेजर के फटने का सही कारण

दरअसल, पेजर के फटने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. हले कहा गया था कि यह किसी ने कंप्यूटर से किया था, जिससे बैटरी बहुत गर्म हो गई. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह और भी जटिल था. उनके अनुसार, यह सामान बनाने या बेचने के दौरान ही किया गया था. छोटे विस्फोटक डिवाइस पेजर में छिपा दिया गया हो और बाद में एक साथ फोड़ा गया हो. या ये भी हो सकता है कि एक इलेक्ट्रॉनिक संकेत भेजा गया हो, जिससे पेजर बहुत गर्म होकर फट गए. 

क्या मोबाइल फोन में हो सकता है ब्लास्ट?

आमतौर पर ओवर चार्जिंग या फिर अधिक टेम्परेचर रहने पर फोन की बैटरी फट सकती है. वहीं, मैनुफैक्चरिंग में हुई गलती से भी बैटरी फट सकती है. इसके अलावा, अगर फोन की बॉडी डैमेज है तो फोन ब्लास्ट हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-

क्या है 'पेजर' जिनमें हुए धमाकों से दहला लेबनान, किन देशों में आज भी होता है इस्तेमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget