एक्सप्लोरर

वर्क फ्रॉम होम में बढ़ गया Fake AntiVirus का खतरा, जानें अपने कंप्यूटर के कैसे बचाएं

फेक एंटीवायरस से आपके सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है. हैकर्स फेक एंटीवायरस या नकली एंटी वायरस से आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संकट काल में ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. डेटा बताता है कि देश में डाटा की खपत और इंटरनेट पर बिताए जाने वाले समय में अप्रत्याशित बढ़त हुई है. वर्क फ्रॉम होम के लगातार बढ़ते कल्चर के चलते अब साइबर सुरक्षा का खतरा का भी बढ़ गया है. कई तरह के वायरस आप के सिस्टम पर हमला कर सकते हैं. ऐसे में अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग एंटीवायरस का इस्तेमाल करते हैं.

हो सकता है आप में से ज्यादातर लोगों ने भी अपने पीसी या लैपटॉप में एंटी वायरस को इंस्टॉल कर रखा हो, लेकिन क्या आपको पता है बाजार में उपलब्ध नकली एंटीवायरस आपके निजी डेटा को लीक कर सकते हैं. सस्ते दामों में आने वाले नकली एंटीवायरस से आपके डेटा को खतरा हो सकता है.

क्या होता है नकली या फेक एंटीवायरस? नकली एंटीवायरस सॉफ्टवेयर (मैलवेयर- एक तरीके का वायरस) है, जो किसी भी ओरिजिनल सॉफ्टवेयर की नकल करके यूजर की निजी जानकारी लीक करने के लिए हैकर्स बनाते हैं. इतना ही नहीं जब आप इसको अपने सिस्टम में इंस्टॉल कर लेंगे तो ये आपकी ओर से दिए गए कमांड को नहीं मानेगा. धीरे-धीरे आपके इस मैलवेयर (साफ्टवेयर) के कारण आपके सिस्टम की स्पीड कम होने लग जाएगी. साथ ही इसको बाद में हटाना और भी मुश्किल हो जाएगा. यह कंप्यूटर यूजर्स के लिए इंटरैक्टिव सुरक्षा चेतावनी भी प्रदर्शित करता है.

कंप्यूटर में कैसे आ सकता है नकली एंटीवायरस? अगर आप बाजार में उपलब्ध सस्ते दामों वाले (पायरेटेड या फर्स्ट कॉपी) एंटीवायरस नहीं खरीदते हैं तो ये सिर्फ ऑनलाइन या इंटरनेट पर काम करते समय ही आपके सिस्टम में इंस्टॉल हो सकता है. ज्यादातर हैकर्स ईमेल, सोशल नेटवर्किंग साइट, इंटरनेट एडवरटाइजमेंट और अन्य मैलवेयर का उपयोग करके इस प्रकार के फ्री एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को बेचते हैं. ये हैकर्स इस काम के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद लेते हैं. जिससे ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर्स को निशाना बनाया जा सके. अगर आप ऐसे फ्री वाले एडवरटाइजमेंट मैलवेयर का लिंक देखें तो उस पर क्लिक ना करें.

कैसे पता चलेगा कि सिस्टम में मैलवेयर है या नहीं? व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले पॉप-अप की उपस्थिति एक नकली वायरस की पहचान करने का बेहतरीन तरीका है.

सिस्टम सेफ कैसे रह सकता है? किस भी वेब लिंक पर जाते समय सतर्क रहें. सिस्टम सॉफ्टवेयर हमेशा अप टू डेट रखें. सॉफ्टवेयर पैचिंग के महत्व के बारे में अधिक जानकारी के लिए पैच को समझें. साइबर क्राइम या धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए साइबर क्राइम सेल में शिकायत करें. किसी भी समस्या या अधिक जानकारी के लिए कृपया ईमेल आईडी: anninfosecalert@abpnews.in पर संपर्क करें

ये भी पढ़ें

Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट वैक्यूम क्लिनर रोबोट, अब घर की सफाई होगी मोबाइल एप से कंट्रोल लॉकडाउन में Jio, Airtel, Vodafone का तोहफा, प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी 3 मई तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget