एक्सप्लोरर

कर्व्ड डिस्प्ले और 5000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये मेड-इन-इंडिया फोन, कीमत 10 हजार से भी कम

Lava Yuva 5G Launched: लावा ने अपना नया 5जी फोन, लावा युवा 5जी लॉन्च किया है. फोन में 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले, UNISOC T750 चिपसेट, 50MP का मेन कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा सेंसर है.

Lava Yuva 5G Price: मेड इन इंडिया स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है. लावा ने लंबे समय के बाद कोई 5जी फोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Lava Yuva 5G है, जो अब 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. लावा के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी. 

कंपनी ने इस फोन को जेन-जेड ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. कंपनी ने इस बारे में जानकारी भी दी है. इस फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ इन-फैशन बॉक्सी डिजाइन दिया गया है. साथ ही साथ इसमें हाई-परफॉर्मेंस बजट रेंज प्रोसेसर भी ग्राहकों को मिल जाएगा. कंपनी ने इस फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया है.

जानें कितनी है कीमत?

बात करें इसकी कीमत की तो कंपनी ने  64GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये और 4GB रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये रखी है. 

कब मिलेगा ये फोन?

ग्राहकों को ये फोन अमेजन, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल आउटलेट्स से 5 जून से मिल सकेगा. इसके साथ ही इस फोन को मैट फिनिश के साथ मिस्टिक ब्लू और मिस्टिक ग्रीन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. 

जानें क्या हैं फीचर्स

लावा युवा 5जी फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.52-इंच HD+डिस्प्ले, UNISOC T750 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा सेंसर के साथ बाजार में उतारा गया है. इस फोन में 5000maH की बैटरी मिलती है. साथ ही साथ ये Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.

इसके अलावा, कंपनी ने इस फोन को लेकर Android 14 और दो साल के सुरक्षा अपडेट का वादा भी किया है. अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से नीचे का है तो ये फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

BGMI 3.2 Update हुआ लाइव, जानें एप्पल और एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget