एक्सप्लोरर

Larry Ellison बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, Elon Musk को छोड़ा पीछे, संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग

Larry Ellison दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 10 सितंबर को उनकी कंपनी ऑरेकल के शेयरों में 40 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद उनकी संपत्ति में अप्रत्याशित उछाल आया है.

Larry Ellison दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. पहली बार इस पायदान पर पहुंचने वाले एलिसन ने अमेरिकी अरबपति Elon Musk को पछाड़ा है. 81 वर्षीय एलिसन टेक कंपनी Oracle के कॉ-फाउंडर हैं और अब कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. 10 सितंबर को ऑरेकल ने तिमाही के आंकड़े पेश किए थे, जिसके बाद कंपनी के शेयर तेजी से ऊपर बढ़े. इससे एलिसन की संपत्ति में अचानक 101 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ.

पहली बार एक दिन में इतनी बढ़ी किसी की संपत्ति

10 सितंबर को आए उछाल के बाद एलिसन की कुल संपत्ति 393 बिलियन डॉलर पहुंच गई है. इसके साथ ही उन्होंने 385 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति वाले एलन मस्क को पछाड़ दिया. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर यह पहली बार देखा गया कि एक दिन में किसी अरबपति की संपत्ति में इतना उछाल आया है. बता दें कि मस्क 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे. इसके बाद जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नॉल्ट ने उन्हें पछाड़ दिया है. हालांकि, मस्क पिछले साल फिर से इस मामले में शीर्ष पर पहुंच गए थे. अब करीब 300 दिन बाद वो दूसरे पायदान पर आ गए.

2000 डॉलर से की थी कंपनी की शुरुआत 

1944 में पैदा हुए एलिसन ने महज 2000 डॉलर के साथ ऑरेकल की सह-स्थापना की थी. अब उनकी इस कंपनी में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी है. लगातार 37 सालों तक कंपनी के सीईओ रहने के बाद उन्होंने 2014 में इस पद से इस्तीफा दे दिया. उन्हें सेलबोट की रेस लगाने, विमान उड़ाने, टेनिस खेलने और गिटार बजाने का शौक है. फिलहाल वह हवाई के लनाई आईलैंड पर रहते हैं, जिसे उन्हें 2012 में 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था.

ऑरेकल के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

ऑरेकल के शेयरों में इस साल 45 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है. 10 सितंबर को ही शेयरों में 41 प्रतिशत का तेज उछाल देखा गया. इससे कंपनी और एलिसन की संपत्ति एकदम उछल गई. यह कंपनी के इतिहास में शेयरों में एक दिन में आया सबसे बड़ा उछाल है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Series की लॉन्चिंग के बाद Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartphone Tips: कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
कोई एप आपकी स्क्रीन तो रिकॉर्ड नहीं कर रहा? फटाफट ऐसे करें चेक
Important Phone Settings: फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Semicon 2.0 Explained: मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget