एक्सप्लोरर

मस्त आएंगी होली के मौके पर ली गई फोटोज, iPhone से फोटोग्राफी करते समय ध्यान रखें ये बातें

होली का त्योहार आ गया है. इसे यादगार बनाने के लिए आप अपने आईफोन में फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं. कुछ टिप्स को अपनाकर आप शानदार फोटो और वीडियो फुटेज ले पाएंगे.

रंगों का त्योहार होली आ गया है. होली खेलते समय लोग फोटो क्लिक करते और वीडियो बनाते हैं. अगर आपके पास iPhone है तो कुछ सेटिंग्स के जरिए शानदार फोटो और वीडियो ले सकते हैं. इन सेटिंग्स की मदद से आपको सिनेमैटिक शॉट्स भी मिलेंगे और फुटेज को एडिट करने में भी आसानी होगी. कुल मिलाकर आईफोन में आप ऐसी फोटो और वीडियो शूट कर पाएंगे, जो आपको हमेशा इस होली की याद दिलाती रहेंगी.

स्लो-मोशन वीडियो 

आजकल कई स्मार्टफोन में स्लो-मोशन वीडियो शूट करने का ऑप्शन मिलता है. आईफोन में यह फीचर शानदार तरीके से काम करता है. अगर आपके पास ऐपल के फ्लैगशिप मॉडल हैं तो उनमें 4K 120 FPS वाले स्लो मोशन वीडियो शूट किए जा सकते हैं. रंग लगाने से लेकर गुलाल उड़ाने तक के स्लो मोशन वीडियो बेहद शानदार दिखते हैं. वीडियो शूट के लिए सिनेमैटिक मोड का सहारा भी लिया जा सकता है. यह बैकग्राउंड को ब्लर कर सब्जेक्ट पर फोकस रखता है. इससे वीडियो में सब्जेक्ट उभरकर सामने आता है.

एडिटिंग के लिए इस मोड में शूट करें वीडियो

अगर आप फोटो या वीडियो शूट के बाद उसे एडिट करने वाले हैं तो हमेशा ProRAW मोड में फुटेज कैप्चर करें. बहुत पुराने आईफोन को छोड़कर सभी मॉडल में यह फीचर मिलता है. ProRAW में कैप्चर की फुटेज में एडिटिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है. इस तरह आप होली की फुटेज को अपना मनपसंद लुक दे पाएंगे. 

पोर्ट्रेट मोड

अगर आप होली के मौके पर किसी की फोटो लेना चाहते हैं तो पोर्ट्रेट मोड बेस्ट रहेगा. पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है. ऐसे में अगर चेहरे पर रंगा लगा हो तो आईफोन शानदार फोटो कैप्चर कर सकता है. यह बैकग्राउंड को ब्लर कर सब्जेक्ट पर फोकस करता है. इस वजह से फोटो निखरकर सामने आती है. इन दिनों धूप भी अच्छी पड़ने लगी है, ऐसे में लाइटिंग को लेकर भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-

होली पर फोन में चला जाए पानी तो क्या करें? नुकसान से बचाने में काम आएंगी ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget