एक्सप्लोरर

अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान तो यूपीआई पेमेंट में नहीं आएगा ऐरर, सुरक्षित रहेगा आपका पैसा

UPI पेमेंट के दौरान कई बार ऐरर का मैसेज आ जाता है. आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन रिसीवर को नहीं मिलता. हम बता रहे हैं कुछ सावधानियां जिन्हें आपको यूपीआई पेमेंट के दौरान ध्यान में रखना चाहिए.

पिछले कुछ साल में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का कॉन्सेप्ट देश में बढ़ा है. यही वजह है कि वर्ष 2020 और 2021 में यूपीआई (UPI) से पेमेंट के आंकड़े भी बढ़ते गए. अब छोटी से लेकर बड़ी खरीद तक अधिकतर आदमी यूपीआई से पेमेंट (UPI Payment) करता है. इससे पेमेंट करना काफी आसान भी है. पैसा तुरंत रिसीवर के खाते में पहुच जाता है, लेकिन कहते हैं न कि हर चीज में कुछ न कुछ समस्या होती है. यही हाल यूपीआई का भी है. यूपीआई में कई बार पेमेंट फंसने, ट्रांजेक्शन ऐरर या फोन हैक करके ठगों द्वारा पैसा ट्रांसफर करने की समस्या आती है. आज हम आपको बताएंगे कुछ सावधानियां, जिन्हें अगर आप बरतेंगे तो कभी भी आपका नुकसान नहीं होगा.

1. पासवर्ड मजबूत रखें

अगर आप फोनपे, पेटीएम, गूगलपे या भीम ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो इनके लिए मजबूत पासवर्ड रखें. ताकि दूसरे हाथों में भी फोन जाए तो इन ऐप का मिसयूज न हो सके. डेट ऑफ बर्थ, बर्थ ईयर, मोबाइल नंबर या अपने फेवरेट डिजिट को कभी भी पासवर्ड न बनाएं.

2. किसी से भी पासवर्ड शेयर न करें

चाहे आपका दोस्त हो या परिचित, कभी भी किसी से अपना यूपीआई पासवर्ड शेयर न करें. अक्सर इस वजह से भी खाते से रुपये निकल जाते हैं. अगर आपको लगता है कि आपका पिन लीक हो गया है तो फौरन उसे बदल दें.

3. समय-समय पर ऐप करें अपडेट

कई बार ऐप में बग आ जाते हैं. ये खतरनाक होते हैं. इससे भी कई बार पेमेंट के दौरान ऐरर आ जाता है और आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन रिसीवर को नहीं मिलते. ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर ऐप को अपडेट करते रहें. कंपनियां ऐप अपडेट करके बग खत्म करती रहती हैं.

4. मल्टिपल ऐप का यूज करने से बचें

देखने में आता है कि कई लोग बहुत सारे यूपीआई ऐप जमा कर लेते हैं और पेमेंट के लिए वह अलग-अलग ऐप का सहारा लेते हैं. यह स्ट्रैटजी ठीक नहीं है. कोशिश करें कि यूपीआई के लिए एक या दो विश्वसनीय ऐप ही फोन में रहे. किसी एक ऐप से ही ट्रांजेक्शन करें तो बेहतर. इससे आपके लिए किसी भी ऐरर पर नजर रखना आसान होगा.

5. लो इंटरनेट कनेक्टिविटी में पेमेंट न करें

कई बार फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहुत कम होती है. यानी नेटवर्क कम होते हैं. खराब इंटरनेट में अगर आप ट्रांजेक्शन करते हैं तो वह अक्सर ऐरर में चला जाता है. इसलिए खराब कनेक्टिविटी में पेमेंट से बचना चाहिए.

6. रिसीवर बैंक का सर्वर खराब हो तो भी न करें पे

आपने ध्यान दिया होगा कि कई बार पेमेंट के दौरान मैसेज आता है कि रिसीवर बैंक का सर्वर स्लो है या मनी क्रेडिट होने में टाइम लग सकता है. ऐसी स्थिति में पेमेंट से बचें. दरअसल आप जब पे करेंगे तो आपके खाते से पैसा कट जाएगा लेकिन सामने वाले के अकाउंट में वह नहीं जाता. इसमें आपका पैसा 2-3 दिन के लिए फंस जाता है.

ये भी पढ़ें

फेसबुक में छिपा है एक कमाल का फीचर, इस तरह मिनटों में जानें कहां-कहां लॉगिन है आपका अकाउंट

बिना इंटरनेट भी गूगल मैप आपको बताएगा रास्ता, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget