एक्सप्लोरर

Elon Musk की कंपनी SpaceX में सबसे युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है ये लड़का, उम्र होश उड़ा देगी

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने एक नए सॉफ्यवेयर इंजीनियर को हायर किया है. ये इंजीनियर कोई उम्रदराज व्यक्ति नहीं बल्कि एक बच्चा है.

अगर हम आपसे पूछें कि किसी भी कंपनी में काम करने वाले एक आम सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उम्र क्या होती है तो शायद आपका जवाब 22, 25 या 26 साल होगा. ये जवाब एकदम ठीक है क्योकि बच्चा इस उम्र तक कॉलेज से पढ़ाई करके इस पद तक पहुंचता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में  बताएंगे जो आम बच्चों से अलग है क्योकि उसने महज 11 साल की उम्र में कम्यूनिटी कॉलेज में एडमिशन में ले लिया था और 14 साल की उम्र में नौकरी शुरू कर दी है. यानि जिस उम्र में नार्मल बच्चे मोबाइल गेम और कार्टून के पीछे पागल रहते हैं उस उम्र में ये बच्चा एक ऐसे शख्स की कंपनी में काम कर रहा है जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं.

SpaceX का सबसे युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

दरअसल, एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने एक 14 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हायर किया है. इस बच्चे ने SpaceX का इंटरव्यू पास किया और इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर की है. बच्चे का नाम Kairan Quazi है. Kairan Quazi ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि 'मैं स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में पृथ्वी पर सबसे अच्छी कंपनी में शामिल हो रहा हूं. ये कंपनी उन दुर्लभ कंपनियों में से एक है जिसने मेरी उम्र को न देखते हुए मेरे टैलेंट के हिसाब से मुझे काम दिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kairan Quazi (@thepythonkairan)

नौकरी के साथ-साथ Kairan Quazi सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है. Quazi की एक्स्ट्रा आर्डिनरी जर्नी महज उसके 2 साल से शुरू हो जाती है जब वह पूरे-पूरे वाक्य बोलने लग गया था. प्लेस्कूल में आते-आते वे अन्य बच्चों और टीचर्स को रेडियो पर सुनी कहानियां सुनाता था जिसके देखकर सब हैरान रहते थे. 9 साल की उम्र में जब Quazi को लगा कि उनके थर्ड क्लास की पढ़ाई उनके हिसाब से ठीक नहीं है तो Quazi ने कैलिफोर्निया के एक कम्युनिटी कॉलेज में एडमिशन लिया. उसी साल उन्हें आईक्यू टेस्ट में सामान्य आबादी के 99.9वें प्रतिशतक में रखा गया था. इसके बाद बच्चे ने इंटेल लैब्स में एआई रिसर्च को-ऑप फेलो के रूप में इंटर्नशिप की और 11 साल की उम्र में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के लिए सांता क्लारा विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया.

पिछले साल Kairan Quazi ने करीब 4 महीने साइबर इंटेलिजेंस फर्म Blackbird.AI में बतौर मशीन लर्निंग इंटर्न के रूप में बिताए. अब उनका चयन मस्क की कंपनी SpaceX में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हो गया है. 

यह भी पढ़ें

वायरलेस या वायर्ड...कौन-सा Mouse आपके लिए अच्छा है? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
आईफोन के इन फीचर्स की ज्यादा लोगों को नहीं है जानकारी, लाइफ बना देंगे आसान
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget