एक्सप्लोरर

जापानी वैज्ञानिकों ने बनाई जादुई प्लास्टिक! समुद्र के पानी में कुछ ही घंटों में हो जाती है गायब, जानें क्या है ये तकनीक

Water Soluble Plastic: जापान के वैज्ञानिकों ने एक बेहद अनोखी और क्रांतिकारी प्लास्टिक विकसित की है जो समुद्री पानी में कुछ ही घंटों में पूरी तरह घुल जाती है.

Water Soluble Plastic: जापान के वैज्ञानिकों ने एक बेहद अनोखी और क्रांतिकारी प्लास्टिक विकसित की है जो समुद्री पानी में कुछ ही घंटों में पूरी तरह घुल जाती है. यह खोज समुद्रों को प्रदूषित कर रही प्लास्टिक की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. टोक्यो के पास स्थित वाको शहर में रिसर्चरों ने प्रयोगशाला में इस प्लास्टिक का डेमो दिखाया, जहां एक छोटा टुकड़ा खारे पानी में डालने के बाद केवल एक घंटे के भीतर पूरी तरह गायब हो गया.

इस प्लास्टिक को RIKEN सेंटर फॉर इमर्जेंट मैटर साइंस और टोक्यो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार किया है. इस नए पदार्थ की खास बात यह है कि यह पारंपरिक बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से कई गुना तेजी से खत्म हो जाता है और इसके बाद कोई जहरीला अवशेष भी नहीं छोड़ता.

पैकेजिंग इंडस्ट्री को होगा फायदा

हालांकि इस प्लास्टिक के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन प्रोजेक्ट के प्रमुख वैज्ञानिक ताकुज़ो आइडा के अनुसार, पैकेजिंग इंडस्ट्री समेत कई क्षेत्रों से इस तकनीक में जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई गई है. प्लास्टिक प्रदूषण आज दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं में से एक बन चुका है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अनुसार, 2040 तक समुद्रों में हर साल 2.3 से 3.7 करोड़ मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा पहुंच सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर के वैज्ञानिक इस संकट से निपटने के लिए लगातार नए उपाय खोजने में लगे हुए हैं. जापानी वैज्ञानिकों की यह खोज इस दिशा में एक बड़ी उम्मीद लेकर आई है.

नमक वाले पानी में है असरदार

ताकुज़ो आइडा बताते हैं कि यह नया मटीरियल पारंपरिक पेट्रोलियम-बेस्ड प्लास्टिक जितना ही मजबूत है लेकिन जब इसे नमक वाले पानी में डाला जाता है तो यह अपने मूल रासायनिक घटकों में टूट जाता है. बाद में ये पर्यावरण में पाई जाने वाली प्राकृतिक बैक्टीरिया द्वारा पूरी तरह नष्ट कर दिए जाते हैं जिससे माइक्रोप्लास्टिक बनने की संभावना ही खत्म हो जाती है.

आइडा ने यह भी बताया कि क्योंकि मिट्टी में भी नमक मौजूद होता है इसलिए ज़मीन पर भी यह प्लास्टिक लगभग 200 घंटे के भीतर खुद-ब-खुद टूटने लगता है. इतना ही नहीं, यह प्लास्टिक पूरी तरह से गैर-विषाक्त (non-toxic), गैर-ज्वलनशील (non-flammable) है और इसे जलाने या विघटित करने पर कोई कार्बन डाइऑक्साइड भी नहीं निकलता.

यह नया मटीरियल पारंपरिक प्लास्टिक की तरह ही व्यवहार करता है, खासतौर पर जब इसे कोटिंग के साथ इस्तेमाल किया जाए. फिलहाल वैज्ञानिक यह खोजने में जुटे हैं कि इसे कोट करने का सबसे बेहतर तरीका क्या हो सकता है ताकि इसके व्यावहारिक इस्तेमाल को और आसान बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें:

लाखों Android यूज़र्स पर खतरा! भारतीय सरकार ने जारी की बड़ी सिक्योरिटी चेतावनी, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है निशाने पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone में बार-बार Flash Light Blink से हो गए हैं परेशान? जानिए इसे बंद करने का ये आसान तरीका
iPhone में बार-बार Flash Light Blink से हो गए हैं परेशान? जानिए इसे बंद करने का ये आसान तरीका
ChatGPT बन रहा नया डाइट कोच, आप भी लेते हैं खाने की सलाह तो हो जाएं अलर्ट
ChatGPT बन रहा नया डाइट कोच, आप भी लेते हैं खाने की सलाह तो हो जाएं अलर्ट
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
सैमसंग के नए मुड़ने वाले फोन एंट्री मारने को तैयार, लॉन्चिंग से पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स समेत सारी चीजें
सैमसंग के नए मुड़ने वाले फोन एंट्री मारने को तैयार, लॉन्चिंग से पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स समेत सारी चीजें

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर

Embed widget