एक्सप्लोरर

अब इस देश के लोग यूज कर पाएंगे WhatsApp और Google Play, लंबे समय बाद हटा बैन

ईरान ने गूगल प्ले और WhatsApp से बैन हटा दिया है. सरकार ने संकेत दिए हैं कि बाकी प्लेटफॉर्म्स से भी जल्द बैन हटाए जा सकते हैं. हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि ताजा फैसला कब से लागू होगा.

ईरान ने WhatsApp और गूगल प्ले से बैन हटा दिया है. इसका मतलब है कि लोग अब यहां इन दोनों सेवाओं का लाभ ले पाएगे. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक के बाद ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी IRNA ने बताया कि WhatsApp और गूगल प्ले जैसे कुछ लोकप्रिय विदेशों प्लेटफॉर्म्स से बैन हटाने के लिए सहमति बन गई है. इंटरनेट से पाबंदी हटाने की दिशा में पहला कदम उठा लिया गया है. हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि फैसला लागू कब से होगा.

ईरान में हैं कड़े प्रतिबंध

ईरान उन देशों में शामिल हैं, जहां इंटरनेट एक्सेस पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. यहां फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर भी पाबंदी लगी हुई है, लेकिन लोग VPN के जरिये इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. यहां सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सोशल मीडिया का खूब प्रयोग होता है. 

इंटरनेट पर बैन के विरोधियों का कहना था कि इस कारण देश को नुकसान ही पहुंचा रहा है. राष्ट्रपति के सलाहकार अली रबैई ने कहा कि इन प्रतिबंधों से कुछ हासिल नहीं हुआ बल्कि इन्होंने लोगों में गुस्सा भरा है और उनकी जीवन को महंगा बनाया है. उप राष्ट्रपति मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा कि राष्ट्रपति इंटरनेट से पाबंदी हटाने में भरोसा रखते हैं और वो इंटरनेट बैन को देश और लोगों के हित में नहीं मानते.

2009 से लागू हैं प्रतिबंध

2009 में मोहम्मद अहमदिनेजाद के दोबारा राष्ट्रपति बनने के खिलाफ ईरान में प्रदर्शन हुए थे. तब से ही हां पर सोशल मीडिया नेटवर्क पर पाबंदी लगी हुई है. तब सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स को प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया था. कुछ लोग अब भी पाबंदी हटाने की आलोचना कर रहे हैं. देश के 136 सांसदों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर कहा है कि यह फैसला ईरान के दुश्मनों के लिए एक उपहार की तरह है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं तो फोन में जरूर कर लें ये काम, कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget