एक्सप्लोरर

iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro 5G भारत में लॉन्च, हैरान कर देंगे इनके कई कमाल के फीचर्स!

iQOO Z9s Pro 5G - आईकू ने भारत में दो नए फोन लॉन्च किए हैं. इसमें बढ़िया कैमरा, स्क्रीन, प्रोसेसर और बैटरी दी गई है. आइए हम इन दोनों फोन की डिटेल्स, कीमत और ऑफर के बारे में बताते हैं.

iQOO ने आज भारत में दो नए फोन को लॉन्च किया है. इन फोन के नाम iQOO Z9s और  Z9s Pro है. इन दो फोन के रूप में कंपनी ने ग्राहकों को मिडरेंज सेगमेंट में दो नए विकल्प दिए हैं. इनमें 6.7-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है. इन दोनों फोन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है. इसका मतलब है कि अगर आप इस फोन को कड़ी धूप में भी यूज़ करेंगे तो आपको स्क्रीन के किसी भी कंटेंट को देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी. आइए हम आपको इन दोनों फोन के तमाम स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

iQOO Z9s Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन - इस फोन में कंपनी ने 6.7-इंच की 120Hz का रिफ्रेश रेट वाली Full HD AMOLED स्क्रीन दी है, जिसका पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है. 

चिपसेट - इस फोन में प्रोसेसर के लिए 4nm वाले Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 720 GPU का इस्तेमाल किया गया है. 

ओएस - यह डिवाइस Android 14 बेस्ड FuntouchOS 14 ओएस पर रन करता है. 

बैक कैमरा - इसमें पहला बैक कैमरा 50MP Sony IMX 882 कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है. इसका दूसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसके साथ एक ऑरा लाइट भी दी गई है.

सेल्फी कैमरा - इस फोन के अगले हिस्से में 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

बैटरी - इसमें 5500mAh और 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. 

अन्य फीचर्स - इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर, 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 Bluetooth 5.4, GPS समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

इसकी कीमत और बिक्री और ऑफर्स

iQOO Z9s Pro का पहला वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹24,999 है. 8GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹26,999 और 12GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹28,999 है.

इसे 23 अगस्त की दोपहर 12 बजे के बाद से अमेजन और आइकू की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.

इसे एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करने पर ₹3000 की डायरेक्ट छूट दी जाएगी. इसके अलावा ₹3000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.

iQOO Z9s के स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन - इस फोन में कंपनी ने 6.7-इंच की 120Hz का रिफ्रेश रेट वाली Full HD AMOLED स्क्रीन दी है, जिसका पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है. 

चिपसेट - इस फोन में प्रोसेसर के लिए 4nm वाले MediaTek Dimensity 7300 का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है. 

ओएस - यह डिवाइस Android 14 बेस्ड FuntouchOS 14 ओएस पर रन करता है. 

बैक कैमरा - इसमें पहला बैक कैमरा 50MP Sony IMX 882 कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है. इसका दूसरा बैक कैमरा 2MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसके साथ एक ऑरा लाइट भी दी गई है.

सेल्फी कैमरा - इस फोन के अगले हिस्से में 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

बैटरी - इसमें 5500mAh और 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. 

अन्य फीचर्स - इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर, 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 Bluetooth 5.4, GPS समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

इसकी कीमत और बिक्री और ऑफर्स

iQOO Z9s Pro का पहला वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹19,999 है. 8GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹21,999 और 12GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹23,999 है.

इसे 29 अगस्त की दोपहर 12 बजे के बाद से अमेजन और आइकू की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.

इसे एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करने पर ₹2000 की डायरेक्ट छूट दी जाएगी. इसके अलावा ₹2000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें-

iPhone 16 लॉन्च से पहले ध़ड़ाम हुई iPhone 15 Plus की कीमत, यहां मिल रहा इतना सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
कीमत बढ़ने का डर या कुछ और? Galaxy S26 को जमकर खरीद रहे हैं लोग, दोगुना हो गई बिक्री
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
फ्रिज यूज करते हैं तो तुरंत जान लें ये बात, नहीं तो हर महीने बेवजह खर्च होंगे हजारों रुपये
फ्रिज यूज करते हैं तो तुरंत जान लें ये बात, नहीं तो हर महीने बेवजह खर्च होंगे हजारों रुपये
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget