एक्सप्लोरर

iQOO 3 स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, खरीदने से पहले जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 3 स्मार्टफोन भी Flipkart पर लिस्ट हो गया है, लेकिन इस फोन की डिलीवरी सिर्फ Green/Orange Zones में होगी.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी IQOO ने अभी हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘iQOO 3’ की कीमतों में कटौती कर दी थी. iQOO 3 की बड़ी खूबियां इसका दमदार प्रोसेसर और कैमरा सेटअप है. अब यह स्मार्टफोन भी Flipkart पर लिस्ट हो गया है, लेकिन इस फोन की डिलीवरी सिर्फ Green/Orange Zones में होगी.

कीमत

iQOO 3 के तीन वेरिनेट्स उपलब्ध हैं. जिसमे 8GB+128GB 4G वर्जन, 8GB+256GB 4G वर्जन और 12GB+256GB 5G  वर्जन शामिल हैं. यह फोन क्वांटम सिल्वर, वॉलकेनो ऑरेंज और टॉरनेडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. बिक्री के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट साइट पर उपलब्ध है.

  • iQOO 3 : 8GB+128GB 4G: 34990 रुपये
  • iQOO 3 : 8GB+256GB 4G: 37990 रुपये
  • iQOO 3 : 12GB+256GB 5G: 44990 रुपये

फीचर्स

नए iQOO 3 में 6.44 इंच का E3 सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया है, जोकि HDR 10+ स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन के सपोर्ट के साथ है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड  iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें adreno 650GPU लगा है.

कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा+ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस+13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस +2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. विडियो मेकिंग के लिहाज से यह एक बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन कहा जा सकता है.

फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फ़ोन 4440mAh की बैटरी मिलती है जो 55W फास्ट सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और यह इस फ़ोन की एक और बड़ी खूबी है.कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G, 5G, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-C जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है.

realme x50 pro से मुकाबला

iQOO 3 का सीधा मुकाबला realme x50 pro से है. इस फोन के तीन वेरिएंट मिलते हैं. बात कीमत की करें तो realme x50 pro के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है जबकि इसके 8GB+128GB  वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है तो वहीं टॉप मॉडल 12GB+256GB  की कीमत 47,999 रुपये है. यहां पर कीमत के मामले में iQOO 3  एक किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होता है.

यह भी पढ़ें 

Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, 4K विडियो कर सकते हैं एडिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget