एक्सप्लोरर

iQOO 3 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमतें

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि iQOO 3 पहले स्मार्टफोन में से एक होगा जिसे एंड्रॉइड 11 का अपडेट मिलेगा. बिक्री के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट साइट पर उपलब्ध है.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी IQOO ने कुछ समय भारत में अपना नया स्मार्टफोन ‘iQOO 3’ को लॉन्च किया था. यह फोन 5G के साथ 4G में भी उपलब्ध है. लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों को खास ऑफर देते हुए इसकी कीमत में कटौती कर दी है. iQOO 3 की सबसे बड़ी खूबियां  इसका दमदार प्रोसेसर और कैमरा सेटअप है. आइये जानते हैं इस फोन की नई कीमत और फीचर्स के बारे में.

iQOO 3 स्मार्टफोन की कीमत

iQOO 3 के तीन वेरिनेट्स उपलब्ध हैं. जिसमे 8GB+128GB 4G वर्जन, 8GB+256GB 4G वर्जन और 12GB+256GB 5G  वर्जन शामिल हैं. यह फोन क्वांटम सिल्वर, वॉलकेनो ऑरेंज और टॉरनेडो ब्लैक कलर ऑप्शन में

8GB+128GB 4G: 34990 रुपये (नई कीमत ) 38990 रुपये (पुरानी कीमत)

4000 हजार रुपये की कटौती

8GB+256GB 4G: 37990 रुपये (नई कीमत ) 41990 रुपये (पुरानी कीमत)

4000 हजार रुपये की कटौती

12GB+256GB 5G: 44990 रुपये (नई कीमत ) 46990 रुपये (पुरानी कीमत)

2000 हजार रुपये की कटौती

इसके साथ कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि iQOO 3 पहले स्मार्टफोन में से एक होगा जिसे एंड्रॉइड 11 का अपडेट मिलेगा. बिक्री के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट साइट पर उपलब्ध है.

iQOO 3 के फीचर्स

नए iQOO 3 में 6.44 इंच का E3 सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया है, जोकि HDR 10+ स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन के सपोर्ट के साथ है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड  iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें adreno 650GPU लगा है.

iQOO 3 का कैमरा सेटअप 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा+ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस+13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस +2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. विडियो मेकिंग के लिहाज से यह एक बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन कहा जा सकता है.

iQOO 3 में 55W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस फ़ोन 4440 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 55W फास्ट सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और यह इस फ़ोन की एक और बड़ी खूबी है.कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G, 5G, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-C जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है.

realme x50 pro से मुकाबला

iQOO 3 का सीधा मुकाबला realme x50 pro से है. इस फोन के तीन वेरिएंट मिलते हैं. बात कीमत की करें तो realme x50 pro के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है जबकि इसके 8GB+128GB  वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है तो वहीं टॉप मॉडल 12GB+256GB  की कीमत 47,999 रुपये है. यहां पर कीमत के मामले में iQOO 3  एक किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होता है. साथ ही इसकी परफॉरमेंस और कैमरा भी काफी बेहतर है.

यह भी पढ़ें 

WhatsApp के ये चार खास फीचर्स बदल सकते हैं आपके चैटिंग का अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget