एक्सप्लोरर

Snapdragon 8 Gen 3 से लैस स्मार्टफोन IQOO 12 इस दिन होगा लॉन्च, खरीद पाएंगे BMW एडिशन 

IQOO 12 भारत के पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च होगा. जानिए फोन में और क्या स्पेक्स मिलेंगे.

iQOO 12 Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईक्यू ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी है. इस स्मार्टफोन को कंपनी IQOO 11 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर रही है जिसे इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था. IQOO 12 भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 चिपसेट पर लॉन्च हो रहा है. फिलहाल दुनिया में Xiaomi 14 एकमात्र ऐसा फोन है जो क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर अपने फोन में यूज कर रहा है और ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है.

आईक्यू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक पोस्ट कर बताया कि कंपनी का नया स्मार्टफोन IQOO 12 12 दिसंबर को लॉन्च होगा. हर साल की तरह इस बार भी आईक्यू ने बीएमडब्ल्यू मोटर स्पोर्ट के साथ पार्टनरशिप की है और कंपनी IQOO 12 का बीएमडब्ल्यू इंस्पायर्ड एडिशन लॉन्च करेगी. चीन में ये स्मार्टफोन कल यानि 7 नवंबर को लॉन्च होगा 

फोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

IQOO 12 में आपके फ्लैट डिस्प्ले और थिन बेजेल्स देखने को मिलेंगे. फोन में 6.78 इंच की पंच होल हो OLED डिस्प्ले 1.5k रेजोल्यूशन के साथ मिलेगी जो 144hz के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स के पिक ब्राइटनेस के साथ आएगी. स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. 

इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलेगा जो कमाल की परफॉर्मेंस ऑफर करता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 16MP का कैमरा दे सकती है. मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च होगा जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन में आपको 3X ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम की सुविधा मिलेगी. 

Jio ने लॉन्च किया 2,599 रुपये में 4G फोन

इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 में रिलायंस ने अपना जियो फोन प्राइम 4G अनवील्ड किया था. जिसे अब कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. JioPhone Prima 4G फोन को कंपनी ने 2,599 रुपये में पेश किया है और ये फोन दीपावली के आसपास सेल के उपलब्ध होगा. जियो के इस फोन में 2.4 इंच की TFT डिस्प्ले दी है जिसमें आपको 320x240 पिक्सल का रेजोल्यूशन और फ्रंट में 0.3MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. JioPhone Prima 4G फोन में आपको पहले से ही वॉट्सऐप और यूट्यूब इंस्टॉल मिलेंगे. वहीं फोन के रियर पैनल में स्पोर्ट्स रियर LED फ्लैश लाइट के साथ कैमरा मिलेगा. JioPhone Prima 4G फोन में आपको ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और FM रेडियो के साथ पहले से इंस्टॉल जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज और जिये पे यूपीआई पेमेंट ऐप मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

इस UPI ऐप से करें ट्रेन टिकट बुक, खास फीचर से मिलेगी कंफर्म सीट, जानिए सबकुछ


  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget