एक्सप्लोरर

जल्द खत्म होगा iPhone SE 4 का इंतजार, OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा फोन!

iPhone SE4: इस अपकमिंग आईफोन का इंतजार एप्पल डिवाइस यूज़ करने वाले बहुत सारे यूज़र्स कर रहे हैं, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने की कगार पर है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

iPhone SE 4: स्मार्टफोन की दुनिया में पिछले कुछ हफ्तों से एक अपकमिंग आईफोन की चर्चाएं खूब हो रही है. इस आने वाले नए आईफोन का नाम iPhone SE 4 है. इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आईफोन लवर्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, इस फोन के लॉन्च से पहले इसके कई मुख्य फीचर्स जरूर लीक हो गए हैं. आइए हम आपको इस अपकमिंग आईफोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

एप्पल का अपकमिंग आईफोन

हम आपको बताते हैं कि iPhone SE एप्पल का एक मिडरेंज आईफोन लाइनअप है. इस लाइनअप के आईफोन्स की कीमत कम होती है. अभी तक कंपनी ने इस लाइनअप में तीन आईफोन को लॉन्च किया है और अब चौथे आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, जिसका नाम iPhone SE 4 होगा.

ZDNet कोरिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एप्पल के इस अपकमिंग आईफोन यानी iPhone SE 4 के लिए OLED स्क्रीन बनाने की बीडिंग यानी बोली चीन की इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट निर्माता BOE (Jingdongfang) ने जीत ली है. रिपोर्ट के अनुसार एप्पल अपने इस अपकमिंग मिडरेंज आईफोन में डिस्प्ले लगाने के लिए सैमसंग BOE और Tianma नाम की कंपनी से बातचीत कर रहा था. रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों कंपनियों के बीच में बीडिंग हुई और आखिरकार BOE ने बाजी मारी है.

लीक हुए कुछ खास फीचर्स

अब ऐसा माना जा रहा है कि iPhone SE 4 के लिए डिस्प्ले बनाने का काम BOE को ही मिलेगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone SE 4 में OLED डिस्प्ले, फेस आईडी फीचर और iPhone 14 जैसा डिजाइन दे सकता है. इस फोन में 6.1 इंच की ओलेड स्क्रीन के अलावा, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एक एक्शन बटन दिया जा सकता है.

इसके अलावा iPhone SE की पुरानी सीरीज यानी iPhone SE 3 में टच आईडी का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन अब इस आईफोन में टच की जगह फेस आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा. पिछले महीने इस फोन के CAD रेंडर्स भी लीक हुए हैं, जिससे देखकर ऐसा लग रहा था कि इस फोन का डिजाइन आईफोन 14 जैसा हो सकता है. कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च डेट की लीक रिपोर्ट भी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

LinkedIn में आ रहा इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसा फीचर, शॉर्ट वीडियो फीड की टेस्टिंग शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget