एक्सप्लोरर

भारत में iPhone बनाने का रास्ता साफ! जल्द पेगाट्रॉन को अपने कंट्रोल में ले सकता है टाटा ग्रुप

iPhone Manufacturing in India: कोरोना के बाद दुनियाभर की बड़ी कंपनियों का भरोसा भारत पर बढ़ गया है. एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अगले महीने टाटा पेगाट्रॉन को अपने कंट्रोल में ले सकता है.

iPhone Manufacturing in India: भारत में जल्द ही बड़े लेवल पर आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग हो सकती है, क्योंकि टाटा ग्रुप पेगाट्रॉन कॉर्प को अपने कंट्रोल में ले सकता है. पेगाट्रॉन भारत में एप्पल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है, जो कि यहां आईफोन बनाती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप ये डील मई महीने में पूरा कर सकती है. बताया जा रहा है कि टाटा और पेगाट्रॉन के बीच बातचीत अंतिम चरण पर है. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने यानी मई में टाटा ये डील पूरी कर सकता है. इस डील के पूरा होने के बाद टाटा ग्रूप और एप्पल के बीच रिश्ते और मजबूत हो जाएंगे. इस वक्त टाटा ग्रुप भारत में आईफोन की असेंबलिंग करता है. इस डील में तमिलनाडु में चेन्नई के पास एक आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और एक दूसरा प्लांट भी शामिल है, जिसका कंस्ट्रक्शन वर्क अभी चल रहा है.

एप्पल समेत कई कंपनियों का बढ़ रहा भरोसा

कोरोना के बाद दुनियाभर की बड़ी कंपनियों का भरोसा भारत पर बढ़ गया है. इसका फायदा भारत की इकोनॉमी को लगातार हो रहा है. कई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट चीन से भारत में शिफ्ट कर दी गई हैं. एप्पल से लेकर टेस्ला तक कई बड़ी कंपनियां लगातार भारत पर भरोसा जता रही हैं. हाल ही में ट्रेड विजन की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया है कि भारत से एप्पल के आईफोन का निर्यात 2023-24 में 12.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 6.2 अरब अमेरिकी डॉलर था. आसान भाषा में कहें तो भारत से आईफोन का एक्सपोर्ट दोगुना हो गया है.

ट्रड विजन एलएलसी ने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका निभा रहा है. ट्रेड विजन एलएलसी की उपाध्यक्ष मोनिका ओबेरॉय (बिक्री एवं विपणन) ने कहा कि भारत सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना जैसी पहल ने एप्पल जैसी कंपनियों को स्थानीय विनिर्माण में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है. अमेरिकी बाजार में भारत में बने आईफोन की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें:-

Gemini AI : म्यूज़िक लवर्स को गूगल ने दी खुशख़बरी, जानें कैसे जेमिनी बजाएगी आपके पसंदीदा गाने! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget