एक्सप्लोरर

iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Apple ने अभी तक अपने अगले iPhone लॉन्च इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में 9 सितंबर 2026 की तारीख संभावित बताई जा रही है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • iPhone 18 Pro सितंबर 2026 में A20 Pro चिप संग आएगा.
  • वेरिएबल अपर्चर कैमरा, छोटा डायनामिक आइलैंड भी इसमें होगा.
  • बड़ी बैटरी और बेहतर सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

हर साल सितंबर आते ही टेक्नोलॉजी की दुनिया की नजरें Apple पर टिक जाती हैं. इस बार भी iPhone 18 Pro  को लेकर चर्चाएं तेज हैं. Apple ने अभी तक अपने अगले iPhone लॉन्च इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में 9 सितंबर 2026 की तारीख संभावित बताई जा रही है. अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो iPhone 18 Pro सीरीज में पिछले कुछ सालों के मुकाबले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

नए फोन में बेहतर प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी पर फोकस किए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी सामने आई सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले कौन सी जरूरी बातें जान लें. 

 iPhone 18 Pro  लॉन्च और कीमत को लेकर क्या उम्मीद?

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के 9 सितंबर 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन Apple ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. कीमत भी फिलहाल साफ नहीं है. रिपोर्ट्स में भारत में 20 हजार रुपये तक की कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का सोच रहे हैं और तुरंत अपग्रेड की जरूरत नहीं है, तो मौजूदा रिपोर्ट्स के आधार पर iPhone 18 Pro का इंतजार करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. 

iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले कौन सी जरूरी बातें जान लें?

1.  नया A20 Pro चिप मिलेगा - iPhone 18 Pro में A20 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Apple का पहला स्मार्टफोन चिप हो सकता है जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा. छोटे मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. इसका फायदा गेमिंग और ऑन-डिवाइस AI जैसे भारी कामों में हो सकता है. फोन में 12GB RAM बरकरार रहने की उम्मीद है. 

2. नया C2 मॉडेम होगा खास - Apple अपने iPhone के ज्यादा कंपोनेंट खुद तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. iPhone 18 Pro में नया C2 मॉडेम मिलने की बात सामने आई है. यह बेहतर मोबाइल नेटवर्क परफॉर्मेंस के साथ कम पावर इस्तेमाल कर सकता है. 

3.  छोटा Dynamic Island - iPhone 18 Pro में Dynamic Island पहले के मुकाबले छोटा हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में अंडर-डिस्प्ले Face ID की भी बात कही गई है, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इस साल सभी सेंसर स्क्रीन के नीचे छिप पाएंगे या नहीं.

4. कैमरे में बड़ा बदलाव - iPhone 18 Pro में तीनों रियर कैमरों में 48MP सेंसर जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिलने की चर्चा है. इससे कैमरे में आने वाली रोशनी को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकेगा और फोटो में बैकग्राउंड ब्लर या ज्यादा हिस्सा फोकस में रखने जैसे ऑप्शन बेहतर हो सकते हैं.

5.  कैमरा सेटअप ज्यादा स्मार्ट - Apple इस बार सिर्फ मेगापिक्सल बढ़ाने के  जगह ऑप्टिक्स,  सेंसर और कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी में सुधार पर ध्यान दे सकता है. फ्रंट में 18MP Center Stage कैमरा मिलने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें - कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक

6.  Camera Control में बदलाव - Camera Control बटन को भी आसान बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसके कुछ टच-सेंसिटिव कंपोनेंट हटा सकता है, जबकि जरूरी कैमरा कंट्रोल बरकरार रहेंगे. 

7.  बेहतर LTPO+ डिस्प्ले - iPhone 18 Pro में नई LTPO+ डिस्प्ले तकनीक मिलने की उम्मीद है. इससे OLED स्क्रीन का पावर इस्तेमाल कम हो सकता है और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है. 

8.  Pro Max में बड़ी बैटरी - iPhone 18 Pro Max की बैटरी करीब 10 प्रतिशत बड़ी होने की चर्चा है. रिपोर्ट्स में 5,425mAh और फिजिकल SIM वाले मॉडल में 5,235mAh बैटरी की बात कही गई है. बड़ी बैटरी के साथ A20 Pro चिप और C2 मॉडेम की बेहतर एफिशिएंसी से बैटरी बैकअप बढ़ सकता है. 

9. सैटेलाइट कनेक्टिविटी बेहतर - Apple पहले से इमरजेंसी और सीमित कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट फीचर देता है. iPhone 18 Pro में इसे और आगे बढ़ाकर सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी देने पर काम किए जाने की खबर है. 

यह भी पढ़ें - नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
महाराष्ट्र में खराब हुई खरीफ फसल, किन-किन दिक्कतों से जूझेंगे किसान?
महाराष्ट्र में खराब हुई खरीफ फसल, किन-किन दिक्कतों से जूझेंगे किसान?
Embed widget