एक्सप्लोरर

iPhone 15,15 Pro और 15 Pro Max...जानिए तीनो का डिजाइन, कीमत और लॉन्च टाइम

iPhone 15: एपल सितम्बर में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर सकता है. नई सीरीज को लेकर अब तक जो भी अपडेट सामने है वो हम आपको यहां बता रहे हैं.

iPhone 15 Series Launch Date: iPhone पसंद करने वाले लोग एपल के नए iPhone 15 का इन्तजार कर रहे हैं. नया आईफोन सितम्बर में कंपनी लॉन्च कर सकती है. 15 सीरीज के तहत कंपनी तीन फोन लॉन्च करेगी जिसमें iPhone 15, 15 Pro और 15 Pro Max शामिल है. तीनो ही आईफोन के डिजाइन और कीमत को लेकर क्या अपडेट है वो जानिए.

कीमत

iPhone 15 सीरीज 80,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकती है और इसके प्रो मॉडल की कीमत 1,30,000 रुपये तक हो सकती है. कंपनी ने iPhone 14 को सितम्बर सेकंड वीक में लॉन्च किया था, ऐसे में नई सीरीज भी इस टाइम फ्रेम में लॉन्च हो सकती है.  

iPhone 15 के सभी मॉडल्स पंच होल डिस्प्ले के साथ आएंगे. iPhone 15 Pro और 15 प्रो मैक्स में फिजिकल बटन ही मिलेंगे. प्रोडक्शन इश्यू के चलते इसमें हैप्टिक बटन कंपनी नहीं देगी. दरअसल, हैप्टिक बटन्स के लिए कंपनी को फोन में तीन नए हैप्टिक इंजन की जरूरत थी जिसे इंस्टॉल करने पर फोन का प्रोडक्शन और डिले हो सकता था. इसलिए कंपनी केवल बेस मॉडल में ही हैप्टिक बटंस दे सकती है.

लीक्स में इस बात का दावा किया गया है कि एपल पुराने म्यूट स्विच बटन को बदलने की योजना बना रहा है और फोन में एपल वॉच अल्ट्रा की तरह कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिल सकते हैं. ये केवल प्रो मॉडल में देखने को मिलेगा और iPhone 15 के रेगुलर वर्जन में पुराना म्यूट स्विच फीचर ही होगा. इसके अलावा फ्लैगशिप फोन के रियर पैनल पर बड़ा कैमरा बंप भी देखने को मिल सकता है. कंपनी iPhone 15 सीरीज़ को पतले बेज़ेल्स के साथ पेश कर सकती है ताकि यूजर्स फोन पर अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलें. साथ ही 15 सीरीज में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय टाइप-सी चार्जर कंपनी देगी. 

स्पेक्स 

iPhone 15- A16 बायोनिक चिपसेट, 48MP का कैमरा
iPhone 15 Pro और 15 Pro Max में A17 बायोनिक चिपसेट मिलेगा. साथ ही इनमें 5 से 6x ऑप्टिकल ज़ूम एनेबल्ड पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है.

अगले महीने लॉन्च होंगे ये फोन 

जून में एक से बढ़िया एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इसमें OnePlus Nord , iQOO Neo 7 Pro, Infinix Note 30, Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+, Galaxy F54, oppo Reno 10 सीरीज शामिल है.

यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए 5G फोन तो इस सेल को न करें मिस, इन स्मार्टफोन में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget