एक्सप्लोरर

बजट सेगमेंट में 6000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन, Samsung से होगा मुकाबला

6000 mAh की बैटरी और 6.82 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ Infinix Smart 4 Plus स्मार्टफोन ने बजट सेगमेंट में दस्तक दी है.

नई दिल्ली: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ‘Smart 4 Plus’ को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें लगी 6000 mAh की बैटरी और बड़ा डिस्प्ले है. आइये जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

कीमत

Infinix Smart 4 Plus को 3GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा है. कंपनी ने इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी है. इस फोन में पर्पल, ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इस नए स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 28 जुलाई से शुरू होगी.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो ट्रिपल एलईडी फ्लैश और डेप्थ सेंसर से साथ है.इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Infinix Smart 4 Plus में 6.82 इंच का HD+ ड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगा है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर लगा है. इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड बेस्ड XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. पावर के लिए इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी लगी है जोकि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VOLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS,  3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Galaxy M21 से होगा मुकाबला

Infinix Smart 4 Plus का मुकाबला Samsung Galaxy M21 से होगा.इस  फोन की कीमत 13,199 रुपये से शुरू होती है. में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का मिलेगा जबकि 8 मेगापिक्लस का दूसरा सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें 

महज 2,999 रुपये में मिल रहा है Xiaomi का यह शानदार स्मार्टफोन, इस फोन को देता कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget