एक्सप्लोरर

Deepfake टेक्नोलॉजी से परेशान हुई दुनिया, भारत सरकार ने की इस मुसीबत से निपटने की तैयारी

Artificial Inteligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का इस्तेमाल करके अपराधी डीपफेक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हैं, और लोगों के साथ फ्रॉड करते हैं. अब भारत सरकार ने इससे निपटने के लिए तैयारी की है.

Deepfake: डीपफेक दुनियाभर के लिए एक बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है. इस टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया के लिए एक अलग तरह की चुनौती पैदा कर दी है. दरअसल, डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपराधी किसी भी इंसान का नकली रूप बना देते हैं, जो असली इंसान की तरह बोलता है, चलता है, काम करता है, बात करता है, यहां तक कि चेहरे के हाव-भाव भी बिल्कुल असली इंसान जैसे ही लगते हैं. इस तरह से डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपराधी किसी भी इंसान का नकली रूप बनाकर धोखाधड़ी या कोई भी बड़ा क्राइम कर सकते हैं. भारत समेत दुनियाभर में ऐसे कई केस देखने को मिल चुके हैं.

सरकार ने बनाया डीपफेक से निपटने का प्लान

अब भारत सरकार इस टेक्नोलॉजी से आ रही मुसीबत से निपटने की तैयारी कर रही है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले डीपफेक को पहचानने के लिए डीपफेक डिटेक्शन एक्सपर्ट्स की टीम बनाने वाली है, जिसका काम डीपफेक टेक्नोलॉजी को डिटेक्ट करना होगा.

डीपफेक डिटेक्शन टूल का होगा निर्माण

रिपोर्ट्स के मुताबिक होम मिनिस्ट्री के साइबर विंग विभाग ने इसके लिए काम करना भी शुरू कर दिया है, और जल्द ही डीपफेक डिटेक्शन टूल लाने का फैसला किया है. इस टूल को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर विभाग ने मिलकर बना रहे हैं. 

रिपोर्ट्स की मानें तो डीपफेक टेक्नोलॉजी को पहचानने वाले इस खास डिटेक्शन टूल को हर एक साइबर थाने में तैनात किया जाएगा. इस टूल की मदद से पुलिस के लिए डीपफेक वीडियो को डिटेक्ट करना यानी पहचानने काफी आसान हो जाएगा. 

आपको बता दें कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से किसी असली इंसान का एकदम मिलता-जुलता नकली रूप बना देते हैं. हाल ही में हॉन्ग कॉन्ग की एक कंपनी पर साइबर क्रिमिनल्स ने सीईओ, सीओओ जैसे कंपनी के बड़े अधिकारियों का नकली रूप बनाया और अपने फाइनेंशियल अधिकारी को लाइव कॉन्फ्रेंसिंग वीडियो कॉल की और 207 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. इसके अलावा भारत में भी सचिन तेंदुलकर और रश्मिका मंदाना जैसे बड़ी सेलिब्रिटी भी डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: FUJIFILM ने भारत में लॉन्च किया एक छोटू डिजिटल कैमरा, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget