एक्सप्लोरर

भारत में प्यार का दुश्मन बना स्मार्टफोन! नई स्टडी में यह कैसी बात सामने आ गई

Smartphone Vs Relationship: वीवो की "स्विच ऑफ" रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि जब कपल्स अपने फोन पर व्यस्त होते हैं और उनके पति या पत्नी कुछ पूछते हैं तो वे कभी-कभी चिढ़ जाते हैं.

Smartphone: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि आपके पार्टनर आपके साथ समय बिताने से ज़्यादा फोन पर समय बिताते हैं? तो ऐसा महसूस करने वाले आप अकेले नहीं हैं. वीवो इंडिया ने साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के सहयोग से विवाहित जोड़ों पर एक स्टडी की है. इस स्टडी में भारतीय जोड़ों के एक विशाल बहुमत (69%) ने स्वीकार किया कि वे अपने स्मार्टफोन से डिस्ट्रैक्ट होते हैं और इसी की वजह से अपने पार्टनर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं. इस स्टडी में और भी बातें सामने आई हैं, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं. 

स्टडी में ये बातें आईं सामने

स्टडी में शामिल 70% लोगो ने यह भी एक्सेप्ट किया कि जब वे अपने फोन पर व्यस्त होते हैं और उनके पति या पत्नी कुछ पूछते हैं तो वे कभी-कभी चिढ़ जाते हैं. इसके अलावा, 90% लोगो के लिए स्मार्टफोन आराम से समय बिताने का सबसे पसंदीदा तरीका है. 88% का दावा है कि फोन पर खाली समय बिताना उनके व्यवहार का एक हिस्सा बन चुका है. शायद यही वजह है कि लोग हर दिन स्मार्टफोन पर औसतन 4.7 घंटे बिता रहे हैं. अब बात पति और पत्नी की कि जाए तो दोनों में यह आंकड़ा समान है. 

इतने लोग करना चाहते हैं सुधार

इनमें से 84% लोग अपने तरीके में सुधार करना चाहते हैं और अपने बेटर हाफ के साथ समय बिताना चाहते हैं. 66% लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि ज्यादा स्मार्टफोन के उपयोग की वजह से उनके पति या पत्नी के साथ उनके संबंध कमजोर हो गए हैं. इससे यह पता चलता है कि लोग अपने जीवन पर फोन के ज्यादा इस्तेमाल के नकारात्मक प्रभाव को महसूस कर रहे हैं और वे इसमें सुधार भी करना चाहते हैं.

आदत से छुटकारा पाना मुश्किल

स्टडी दिखाती है कि आदत से छुटकारा पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. स्टडी से इस बात की पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं, 84% लोगो ने कहा कि वे "उनके शरीर का हिस्सा बन गए हैं और उन्हें अलग नहीं किया जा सकता है." 60% उत्तरदाताओं ने सहमति जताई कि स्मार्टफोन उन्हें अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहने में मदद कर रहे हैं. जबकि 59% ने माना कि स्मार्टफोन उनके ज्ञान में सुधार करते हैं. 58% ने कहा कि स्मार्टफोन ने खरीदारी को आसान बनाया है. 

यह भी पढ़ें: शट डाउन और स्लीप को छोड़िए! यह हाईबरनेट क्या बला है? लैपटॉप पर हाईबरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget