एक्सप्लोरर

चीन की बढ़ेगी टेंशन भारत ने इस नई मिसाइल का किया सफल परिक्षण, जानें किस तकनीक पर करता है काम और है कितना खतरनाक

भारत ने स्वदेशी तकनीक से विकसित आकाश प्राइम मिसाइल का लद्दाख में सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल को विशेष रूप से 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने के लिए तैयार किया गया है.

Akash Prime Missile: भारत ने स्वदेशी तकनीक से विकसित ‘आकाश प्राइम’ मिसाइल का लद्दाख में सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल को विशेष रूप से 4,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तैयार किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह परीक्षण ऐसे समय पर हुआ है जब हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की स्वदेशी एयर डिफेंस प्रणाली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. ऐसे में यह कामयाबी और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आकाश प्राइम, भारतीय सेना के लिए विकसित आकाश मिसाइल सिस्टम का नया एडिशन है.

LAC के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुआ परीक्षण

16 जुलाई को लद्दाख में भारतीय सेना ने दो उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक मार गिराया. यह परीक्षण वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास ऊंचाई वाले इलाके में हुआ, जहां आकाश प्राइम ने बेहद सटीकता के साथ अपना निशाना साधा.

आधुनिक तकनीक से लैस है आकाश प्राइम

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आकाश प्राइम को ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने के लिहाज से ढाला गया है और इसमें अत्याधुनिक स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर लगाया गया है. सेना से मिले फीडबैक के आधार पर इसमें कई सुधार किए गए हैं जिससे इसकी मारक क्षमता और सटीकता में इजाफा हुआ है. यह देश में बने रक्षा प्रणालियों के आत्मनिर्भर इकोसिस्टम की सफलता को दर्शाता है.

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर भारतीय सेना, DRDO और रक्षा उद्योग से जुड़े सभी साझेदारों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह परीक्षण भारत की वायु सुरक्षा क्षमता को विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मजबूत बनाएगा.

अब जल्द होगी सेना में तैनाती

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह परीक्षण आकाश प्राइम के पहले प्रोडक्शन मॉडल के तहत किया गया था. इसकी सफलता से अब इसे जल्द ही सेना में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे भारत की उच्च पर्वतीय सीमाओं पर हवाई सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सकेगी. इस ऐतिहासिक परीक्षण ने न केवल भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को साबित किया है बल्कि यह भी दिखाया है कि भारत अब ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में भी प्रभावी हवाई सुरक्षा देने में पूरी तरह सक्षम है.

यह भी पढ़ें:

कितने डाउनपेमेंट पर मिल जाएगा iPhone 16 Pro Max? जानें कितनी बनेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget