एक्सप्लोरर

Online Payment में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, अमेरिका-चीन भी छूटे पीछे, जानें डिटेल्स

Online Payment: भारत ने यूपीआई पेमेंट के मामले में चीन (China) और अमेरिका (America) जैसे बडें देशों को भी पछाड़ दिया है.

Online Payment: डिजिटल दुनिया में अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करना शुरू कर चुके हैं. वहीं अब ऑनलाइन पेमेंट के मामले में भारत ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इस मामले में चीन और अमेरिका भी पीछे छूट गए हैं. दरअसल, भारत ने यूपीआई पेमेंट के मामले में चीन (China) और अमेरिका (America) जैसे बडें देशों को भी पछाड़ दिया है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय UPI पेमेंट प्लेटफॉर्म ने चीन के Alipay और अमेरिका के PayPal को कड़ी टक्कर देते हुए इन्हें पछाड़ दिया है. Alipay को चीन के पॉपुलर बिजनेसमैन जैकमा ओन करते हैं तो वहीं PayPal अमेरिका का एक चर्चित और पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माना जाता है.

ये है रिकॉर्ड

यूपीआई पेमेंट की बात करें, इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान करीब 81 लाख करोड़ का यूपीआई का लेनदेन हुआ है. यह दुनिया का सबसे ज्यादा लेनदेन माना जा रहा है. ग्लोबल पेमेंट हब पेसिक्योर के अनुसार, इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई प्लेटफॉर्म पर हर एक सेकेंड करीब 3,729.1 लेनदेन हुए हैं. वहीं 2022 से पहले तक 2,348 प्रति सेकेंड था. इस हिसाब से इसमें भी करीब 58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मंथली रिकॉर्ड

पेसिक्योर के डेटा के अनुसार, 2023 में दुनियाभर में 117.6 मिलियन यूपीआई पेमेंट हुए हैं. वहीं जुलाई 2024 में यह आंकड़ा करीब 20.6 लाख करोड़ था जो एक महीने में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. इसके अलावा यूपीआई ने लगातार तीन महीनों में 20 लाख करोड़ के आंकड़ें को भी पार किया है.

ग्लोबल स्तर पर पहुंच रहा UPI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत डिजिटल लेनदेन में सबसे आगे हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, देश में करीब 40 फीसदी से ज्यादा पेमेंट डिजटली किए जाते हैं. वहीं इसमें सबसे ज्यादा पेमेंट यूपीआई पेमेंट हैं. एनपीसीआई के सीईओ दिलीप असबे के अनुसार, UPI आने वाले 10 सालों में करीब 100 बिलियन के आंकड़ें को भी पार करने वाला है. इसके अलाव UPI को भारत के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया जैसे देशों में शुरू किया गया है.

यह भी पढ़ें:

अगस्त 2024 में Apple से लेकर Microsoft तक ने क्यों सैकड़ों को नौकरी से निकाला? सामने आ गई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget