एक्सप्लोरर

भारत एआई प्रोग्राम को बूस्‍ट करेगी सरकार, कैबिनेट से 10,000 करोड़ की ली जाएगी मंजूरी: राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने बीते दिन नोएडा के डीएलएफ टेक पार्क में सिनोप्सिस द्वारा एक सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया. उन्होंने भारत के AI प्रोग्राम को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और राज्य मंत्री आईटी, राजीव चन्द्रशेखर ने बीते मंगलवार को ये जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय भारत एआई कार्यक्रम के लिए कैबिनेट से 10,000 करोड़ रुपये की मंजूरी लेगा. इस पैसे से PPP मॉडल में GPU बेस्ड सर्वर्स को स्थापित किया जाएगा. राज्य मंत्री ने बताया कि भारत एआई प्रोग्राम पीपीपी मोड में होगा जिसके तहत निजी डेटा केंद्रों के साथ-साथ सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडीएसी) द्वारा संचालित डेटा केंद्रों में कंप्यूटर बुनियादी ढांचे की क्षमता का निर्माण किया जाएगा. 

नोएडा में अमेरिका स्थित सिनोप्सिस चिप डिजाइन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने ये भी बताया कि भारत का एआई प्रोग्राम 10,000 करोड़ रुपये का है जिसके लिए कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी.    

6,000 से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी 

राज्य मंत्री आईटी, राजीव चन्द्रशेखर ने नोएडा के डीएलएफ टेक पार्क में सिनोप्सिस द्वारा एक सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन सेंटर का बीते दिन उद्घाटन किया. बता दें, भारत में सिनोप्सिस का ये दूसरा सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र है जिसमें 6,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी और ये कंपनी का वैश्विक डिजाइन कार्यबल का 27 प्रतिशत है.

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ये पार्टनरशिप काफी अहम   

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सिनोप्सिस जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी सेमीकंडक्टर्स में भारत की महत्वाकांक्षाओं का आधार है. उन्होंने कहा कि सिनोप्सिस के द्वारा किये जा रहे रैपिड इनोवेशन कई मायनों में हमारे तकनीकी और डिजिटल इकोसिस्टम तंत्र के समग्र नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सिनोप्सिस जैसी कंपनी टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बकर उभरेगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सरकार चिप्स, उपकरणों और उत्पादों को डिजाइन करने के मामले में सबसे आगे रहने का लक्ष्य रखते हुए क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है. 

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर इन यूजर्स को मिला अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, थर्ड पार्टी चैट फीचर हुआ लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget