एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन के हैंग होने से परेशान हैं? फोन की मेमोरी फ्री करने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

स्मार्टफोन को हैंग होने से बचाने के लिए एक्स्ट्रा ऐप्स हटा दें. वॉट्सऐप के सेंट फोटो-वीडियो को समय पर डिलीट करते रहें. ऐसा करने से आपके फोन का स्टोरेज फ्री हो जाएगा और फोन फास्ट चलने लगेगा.

स्मार्टफोन के बढ़ते यूज की वजह से हमारा लगभग हर जरूरी डेटा फोन में रहता है. हमारा फोन पिक्चर्स, डॉक्यूमेंट्स, गाने और मूवी या फिर ऐप्स से भरा होता है. जिसके चलते फोन अक्सर हैंग होने लगता है. स्मार्टफोन यूज करने वाले लोग ज्यादातर फोन के स्लो चलने या हैंग होने से परेशान रहते हैं. ज्यादा ऐप्स होने की वजह से ऐप्स देरी से खुलते हैं. वहीं कई बार फोन में वीडियो भी रुक रुक कर चलती है. ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स को बहुत परेशानी होती है. आप अपने ऑफिस का काम कई बार फोन से ही कर लेते हैं. लेकिन जब आपका फोन हैंग होने लगता है तो झुंझलाहट बढ़ जाती है. ऐसे में आपके स्मार्टफोन का स्मूद चलना बहुत जरूरी है. अगर आपके फोन में भी हैंग होने की समस्या है, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. इससे आपके फोन की स्पीड भी बढ़ जाएगी और फोन हैंग भी नहीं होगा.

1 फोन को हैंग होने से बचाने के लिए आपको फोन में ऑटो डाउनलोड को ऑफ करना है. इसके लिए आप फोन की सेटिंग पर जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं. यहां आपको ऑटो डाउनलोड का जो भी ऑप्शन दिखे उसे बंद कर दें.

2 आप अपने फोन में ऐप्स के ऑटो अपडेट मोड को भी ऑफ कर दें. इसके लिए आपको प्ले स्टोर की सेटिंग पर जाकर Don't auto-update apps पर क्लिक करना होगा.

3 अब आप फोन की अकाउंट्स एंड बैकअप सेटिंग में जाएं, सबसे नीचे ऑटो सिंक डेटा का एक ऑप्शन होगा उसे ऑफ कर दें. इससे फोन का स्टोरेज को फालतू डेटा से नहीं भरेगा.

4 फोन को हैंग होने से बचाने के लिए नेविगेशन बार में दी गई रिसेंट बटन पर क्लिक करें. इसके अवाला बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स को बंद कर दें.

5 जिन ऐप्स को आप कम इस्तेमाल करते हैं उन्हें फोन के मेन ऐप्स सेक्शन में जाकर डिलीट कर दें. ऐसा करने के लिए ऐप को देर तक प्रेस करके रखें और अनइंस्टॉल कर दें. इससे फोन री मैमोरी काफी खाली हो जाएगी.

6 फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस को बंद कर दें. इसके लिए अपने फोन की सेटिंग पर जाकर, सबसे नीचे दिए अबाउट फोन के ऑप्शन को क्लिक करें. बाद में सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन पर क्लिक करें और फिर बिल्ड नंबर पर 7 से 8 बार टैप करें. इससे फोन के डेवलपर्स ऑप्शन खुल जाएंगे. अब इसे आप अबाउट फोन के नीचे देख सकते हैं. अब आफको No background process पर क्लिक करना है. ऐसा करने से फोन के बैकग्राउंड में कोई भी ऐप प्रोसेस नहीं कर पाएगी.

7- फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए डेवलपर्स ऑप्शन में ही ट्रांजिशन एनिमेशन स्केल और विंडो एनिमेशन स्केल ऑप्शन को ढूंढ कर इन दोनों को ऑफ कर दें.

अगर आप अपने फोन में इस प्रोसेस को फॉलो करते हैं तो आपके फोन की स्पीड काफी फास्ट हो जाएगी. ध्यान रखें हमेशा फोन की कैशे मेमोरी को खाली करते रहें. इसके अलावा होम स्क्रीन पर कम आइकन रखें. एक्स्ट्रा फाइल्स को डिलीट करते रहें. इससे फोन की मेमोरी भी खाली रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget