एक्सप्लोरर

इस नंबर से कॉल आए तो हो जाएं सावधान, पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर होंगे आप, जान लीजिए सबकुछ

सीजफायर के बाद भी खतरा कायम है. अब दुश्मन फोन कॉल्स और फर्जी फाइलों के जरिए देशवासियों की जानकारी चुराने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुआ सीजफायर भले ही शांति का संकेत दे रहा हो, लेकिन खतरे की नई शक्ल अब सामने आ रही है. इस बार दुश्मन बंदूक से नहीं, बल्कि मोबाइल फोन के जरिए भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है. देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें आम लोगों से लेकर रिटायर्ड सेना अधिकारियों और पत्रकारों तक सभी को सचेत रहने की सलाह दी गई है.

फोन पर जाल बिछा रहे जासूस

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक भारत के लोगों, खासकर  पत्रकारों, आम नागरिकों और रिटायर्ड सैन्य अफसरों को कुछ संदिग्ध कॉल्स कर रहे हैं, जिसमें कॉल करने वाला खुद को भारतीय सेना या किसी खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताता है. ये लोग चालाकी से बातचीत करते हैं और सेना से जुड़े ऑपरेशन या संवेदनशील जानकारी पूछते हैं.

इस नंबर से आए कॉल को तुरंत करें ब्लॉक

अगर आपके फोन पर +91 7340921702 जैसे किसी नंबर से कॉल आए तो सावधान हो जाइए. दिखने में ये नंबर भारत का लगता है, लेकिन इसमें स्पूफिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब ये है कि असली नंबर छिपा हुआ होता है और आपको फर्जी नंबर दिखाई देता है.

कॉल करने वाला व्यक्ति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे टॉपिक पर जानकारी मांग सकता है. याद रखें, कोई भी असली अधिकारी फोन पर इस तरह की जानकारी नहीं मांगता.

सावधानी ही सुरक्षा है

  • किसी भी अनजान कॉल पर अपनी पहचान या निजी जानकारी बिल्कुल न दें.
  • कॉल करने वाले की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, चाहे वह जितना भी भरोसेमंद लगे.
  • अगर कॉल पर थोड़ी भी शंका हो तो फोन तुरंत काट दें और नंबर को ब्लॉक करें.
  • इस तरह के कॉल की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या [साइबर क्राइम पोर्टल](https://cybercrime.gov.in) पर जरूर दें.

WhatsApp और ईमेल से भी फैल रहा खतरा

सिर्फ कॉल ही नहीं, बल्कि WhatsApp और सोशल मीडिया पर भी संदिग्ध फाइलें, लिंक और वीडियो भेजे जा रहे हैं. इनमें से कुछ फाइलें ‘tasksche.exe’ जैसे नाम से आती हैं, जो वायरस से भरी होती हैं. ये दिखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन आपके फोन या कंप्यूटर का सारा डेटा चुरा सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान:

  • अनजान नंबर से आई किसी भी फाइल या लिंक को न खोलें.
  • .apk या .exe जैसी फाइलों से दूर रहें.
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में अच्छे एंटीवायरस का इस्तेमाल करें.

सीमा पर भले ही शांति बनी हो, लेकिन जंग अब डिजिटल मोर्चे पर लड़ी जा रही है. दुश्मन अब तकनीक के जरिए भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हर नागरिक सतर्क रहे और किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध मैसेज को हल्के में न ले. आपकी सतर्कता ही देश की असली सुरक्षा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget