एक्सप्लोरर

फोन अगर भीग जाए या पानी में गिर जाए, तो इस ट्रिक से करें अपना मोबाइल ठीक

फोन के बिना आजकल लाइफ अधूरी है ऐसे में अगर आपका फोन पानी में गिर जाए या गीला हो जाए तो इस ट्रिक को अपनाकर आप अपना फोन घर पर भी ठीक कर सकते हैं.

आजकल स्मार्टफोन का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा है. हर कोई अपने बजट के हिसाब से बेस्ट फोन खरीदता है. ऐसे में जब आप नया फोन खरीदते हैं तो उसकी खुशी कई दिनों तक रहती है. हालांकि कई बार जऱा सी लापरवाही हमें परेशानी में भी डाल देती हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल बहुत सारे लोग अपने फोन को बाथरूम में भी ले जाते हैं ऐसे में अगर आपके हाथ से फोन छूटकर पानी में गिर जाए तो नुकसान हो सकता है. इसके अलावा बारिश में भी अगर फोन भीग जाए तो परेशानी हो सकती है. हालांकि आजकल मार्केट में वॉटरप्रूफ फोन भी आ रहे हैं, लेकिन महंगे होने की वजह से इन्हें हर कोई नहीं खरीद सकता है. ऐसे में अगर आपका फोन गीला हो जाए या उसमें पानी चला जाए तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने फोन को ठीक कर सकते है.

फोन के पानी में गिरने के बाद क्या ना करें? 1- सबसे पहले अगर आपके फोन में पानी चला जाए तो फोन को ऑन करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें. कई बार लोग फोन को पानी से निकालने के बाद सबसे पहले चेक करने के लिए ऑन-ऑफ करके देखते हैं. ऐसा बिल्कुल भी न करें.

2- दूसरी बात फोन को पानी से निकालने के बाद उसे चार्ज करने की भी कोशिश न करें. इससे फोन को नुकसान पहुंच सकता है.

3- फोन अगर गीला हो जाए या पानी में भीग जाए तो उसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करें. हेयर ड्रायर काफी गर्म हवा देता है जिससे फोन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

4- तेज हवा से फोन को न सुखाएं इससे और भी पार्टस् खराब हो सकते हैं. कई बार हवा से पानी दूसरे सूखे हिस्से में भी पहुंच जाता है.

फोन में पानी चला जाए तो कैसे ठीक करें ?

1- अगर आपके फोन में पानी चला गया है या पानी से निकालने के बाद भी ऑन है तो सबसे पहले मोबाइल को ऑफ कर दें.

2- अब अपने फोन से सिमकार्ड और माइक्रो-एसडी कार्ड को रिमूव कर दें. अगर बैटरी निकल सकती है तो उसे भी निकाल दें या नॉन रिमूवेबल बैटरी को किसी शॉप पर जाकर निकलवा लें.

3- अब किसी कपड़े से फोन में दिख रहे पानी को पूरी तरह से सूखा दें.

4- अब आप फोन को चावल की बोरी या डब्बे के अंदर घुसाकर छोड़ दें. ध्यान रहे फोन पूरी तरह से चावल से कवर हो जाना चाहिए.

5- अब इसे चावल के अंदर कम से कम 24 घंटे रहने दें. इसके बाद चेक करें कि फोन ऑन हो रहा है या नहीं?

अगर किसी वजह से आपका फोन ऑन नहीं हो रहा है तो बैटरी खराब हो सकती है. आप किसी प्रोफेशनल से चेक करवा सकते हैं. अगर ऑन हो गया है तो म्यूजिक या वीडियो चला कर फोन के स्पीकर्स चेक कर लें. अगर सब सभी चल रहा है तो फोन बिल्कुल ठीक है. आप चाहें तो फोन को पानी से बचाने के लिए वॉटर रेसिस्टेंट कवर भी लगवा सकते हैं. इससे आपका फोन काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget