एक्सप्लोरर

Wifi Calling: नेटवर्क काम न कर रहा हो तो वाईफाई कॉलिंग से करें कॉल, यहां जानिए चालू करने का तरीका

अगर फोन का नेटवर्क काम नहीं कर रहा हो और आपको किसी को मैसेज या कॉल करना है तो आप वाई-फाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस.

How To Enable WiFi Calling: अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें अपने ऑफिस के कुछ एरिया में या अपने घरों में कम या लगभग जीरो नेटवर्क सेलुलर सिग्नल के साथ संघर्ष करना पड़ता है. इन डेड स्पॉट्स में सिग्नल पाने के लिए हम फोन पर बात करते समय या OTP का इंतजार करते समय अपने फोन को लहराते और घुमाते फिरते रहते हैं. हालांकि, इस समस्या का हल बहुत आसान है. दरअसल, जिन जगहों पर सेल्युलर सिग्नल सही नहीं होता है वहां वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है. इसीलिए, अगर आप अपने मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं, लेकिन वाई-फाई की सुविधा दुरुस्त है तो आपको कॉलिंग के लिए मजबूत सेलुलर नेटवर्क की आवश्यकता नहीं है. 

जी हां, हम वाई-फाई कॉलिंग फीचर की बात कर रहे हैं. आजकल यह फीचर लगभग सभी स्मार्टफोन में आता है. जब आप वाई-फाई का उपयोग करके कॉल से कनेक्ट होते हैं, तो कॉल या टेक्स्ट रिसीव करने वाले लोग इसे आपके सेल्युलर नंबर से आते हुए ही देखेंगे. आइए जानते हैं कि आप अपने एंड्रॉयड या iOS पर वाई-फाई कॉलिंग कैसे इनेबल कर सकते हैं. 

Android पर कैसे करें इसे एनेबल? 

एंड्रॉयड फोन में वाई-फाई कॉलिंग को इनेबल करने के स्टेप फोन के आधार पर भिन्न हो सकते हैं. 

Google पिक्सेल यूजर्स के लिए 

• सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं.
• अब यहां नेटवर्क और इंटरनेट पर क्लिक करें, उसके बाद कॉल और SMS पर जाएं.
• अब यहां वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन खोजें और उसको खोलें.
• इसे खोलने के बाद यूज वाई-फाई कॉलिंग के टॉगल को ऑन कर दें. 

वनप्लस यूजर्स के लिए 

• सबसे पहले आपको सेटिंग फिर मोबाइल नेटवर्क और उसके बाद सिम पर टैप करना है.
• यहां तक आने के बाद अब वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन खोजें और उसे खोलें.
• इसके बाद वाई-फाई कॉलिंग के ऑप्शन को चालू कर दें. 

इसमें आप वाई-फाई कॉलिंग और सेल्युलर कॉलिंग के बीच प्राथमिकता भी सेट कर सकते हैं. 

Samsung और अन्य Android यूजर्स के लिए 

• सबसे पहले अपने फोन की Settings खोलें.
• यहां वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिखाई देगा.
• वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन को खोलें और इसे चालू करें. 

जब आपका कॉल वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कनेक्ट होता है, तो कॉल स्क्रीन पर आपको वाई-फाई कॉलिंग दिखाई देता है. 

iPhones यूजर्स के लिए 

• आईफोन में वाईफाई कॉलिंग एनेबल करने के लिए आपको सेटिंग्स> फोन> पर जाना होगा.
• इसके बाद वाई-फाई कॉलिंग पर टैप करें.
• अब वाई-फाई कॉलिंग टॉगल को ऑन करें. 

जब वाई-फाई कॉलिंग सेवा उपलब्ध होगी, तो आप अपने आईफोन के स्टेटस बार में कैरियर के नाम के आगे वाई-फाई का आइकन देख सकेंगे. 

यह भी पढ़ें - दिवाली के अगले दिन WhatsApp हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स को हो रही परेशानी, कंपनी ने दिया यह बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान
Laptop Charger में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान! वरना होगा नुकसान
Xप्लेन: भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल? जानिए 60 साल का पूरा सफर
भारत में Starlink से बदलेगा TV और इंटरनेट का खेल? 60 साल का पूरा सफर
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
Su 57 फाइटर जेट, परमाणु संयंत्र और...PM मोदी-पुतिन की बैठक का एजेंडा तय
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
सौरव दास-रांका के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि केस, गौरव भाटिया ने क्या कहा?
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ा दिया 50 प्रतिशत मानदेय
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया... पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
म्यूजिशियन हत्या केस: राहुल पर भड़के रिजिजू, '...हैं तो हिंदुस्तानी ही'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
Embed widget