एक्सप्लोरर

WhatsApp पर बिना बैकअप के भी चैट ट्रांसफर कर सकेंगे, जानिए कैसे

अभी तक किसी चैट को ट्रांसफर करने के लिए पहले उसका बैकअप लेना पड़ता है, लेकिन इस फीचर के सहारे से चैट बैकअप की जरूरत ही नहीं होगी.

WhatsApp: मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने हाल ही में एक शानदार फीचर पेश किया है. इसका नाम प्रॉक्सी है. इस फीचर की सहायता से यूजर्स इंटरनेट न होने की स्थिति में भी मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे. अब खबर आ रही है कि वॉट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है. यह आने वाला नया फीचर बैकअप से जुड़ा हुआ है. दरअसल, इस फीचर के ज़रिए यूजर अपने एंड्रॉयड फोन की चैट को आसानी से किसी दूसरे एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे, और इसके लिए यूजर्स को बैकअप लेने के भी जरूरत नहीं होगी. आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं 

आसानी से होगी चैट ट्रांसफर

अभी तक किसी चैट को ट्रांसफर करने के लिए पहले उसका बैकअप लेना पड़ता है, लेकिन इस फीचर के सहारे से चैट बैकअप की जरूरत ही नहीं होगी. ऐसे में, अगर आपने पहले से अपने चैट बैकअप नहीं लिया है तो भी आप चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे. बता दें कि फिलहाल तो वॉट्सएप में चैट बैकअप के लिए क्लाउड स्टोरेज और गूगल ड्राइव की सुविधा मिलती है.

चैट को ट्रांसफर करने के लिए स्कैन होगा QR कोड 

WABetaInfo वेबसाइट वॉट्सएप के तमाम फीचर पर नज़र रखती है. वॉट्सएप के किसी भी अपकमिंग फीचर के बारे में सबसे पहले इसी वेबसाइट पर पता चलता है. WABetaInfo ने ही इस फीचर से जुड़ी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, के इस फीचर की टेस्टिंग वॉट्सएप के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.1.26 पर हो रही है. दरअसल, इस नए फीचर को वॉट्सएप की सेटिंग टैब में देखा गया है. सामने स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि चैट को ट्रांसफर करने के लिए QR कोड को स्कैन करने की जरूरत होगी.


WhatsApp पर बिना बैकअप के भी चैट ट्रांसफर कर सकेंगे, जानिए कैसे

हालांकि, इसके लॉन्च होने की कोई खबर सामने नहीं आई है, और न ही वॉट्सएप ने अपनी तरफ से इस बात का कोई ऐलान किया है, लेकिन इस नए फीचर को फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है. यह तो स्पष्ट है कि फीचर के आने के बाद चैट को ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा, क्योंकि कई लोग अपनी चैट का बैकअप नहीं लेते हैं. 

यह भी पढ़ें 

खरीदा था 12 हजार का फोन, मगर Flipkart ने कर दी एक गलती और फिर देना पड़ा 42 हजार का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
घर के लिए Wi-Fi 6 लेना चाहिए, या Wi-Fi 7 का इंतजार करें?
घर के लिए Wi-Fi 6 लेना चाहिए, या Wi-Fi 7 का इंतजार करें?
बारिश में इंटरनेट स्लो? जानें बूंदे कैसे रोक देती हैं इंटरनेट स्पीड
बारिश में इंटरनेट स्लो? जानें बूंदे कैसे रोक देती हैं इंटरनेट स्पीड
QR Code कैसे स्टोर करता है जानकारी? जानिए क्या होती है टेक्नोलॉजी
QR Code कैसे स्टोर करता है जानकारी? जानिए क्या होती है टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget