एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन में आए Bloatware ऐप्स से हैं परेशान? इस तरह कीजिए डिलीट, फास्ट चलने लगेगा फोन

आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई ऐसे ऐप्स होंगे जो कंपनी की तरफ से प्री-इंस्टॉल आते हैं. ऐप्स की ज्यादा संख्या होने की वजह से स्मार्टफोन कई बार स्लो काम करने लगता है. हम आपको इन ऐप्स को हटाने का तरीका नीचे बता रहे हैं.

Bloatware Apps Removal: मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन के साथ कई ऐसे ऐप्स देती हैं जो हम कभी यूज नहीं करते. इन ऐप्स को कंपनियां पहले से इंस्टॉल करके रखती हैं ताकि लोग इन्हें यूज करें. आपने फोन में हॉट ऐप्स, थीम्स, गेम्स आदि कई इस तरह के ऐप्स देखें होंगे. इन ऐप्स को ही Bloatware ऐप्स कहा जाता है जिन्हें हम यूज नहीं करते और ये बेकार में मोबाइल की जगह को घेरते हैं. आज हम आपको ये बताएंगे कि आप कैसे इस तरह के ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं. इससे आपके स्मार्टफोन में स्पेस बचेगा और फोन भी फास्ट काम करने लगेगा.

एंड्रॉइड कंपनियां कुछ Bloatware ऐप्स को तो डिलीट करने का ऑप्शन देती हैं लेकिन कुछ को परमानेंटली डिलीट नहीं किया जा सकता. इस तरह के ऐप्स को आप सेटिंग से हमेशा के लिए डिसेबल कर सकते हैं जिससे ये बैकगॉउन्ड में काम नहीं करेंगे और मोबाइल की परफॉरमेंस को भी प्रभावित नहीं करेंगे.

 इस तरह करें डिलीट 

इस तरह के Bloatware ऐप्स को डिलीट करने के लिए या तो आप सेटिंग में जाएं या जिस ऐप को आप हटाना चाहते हैं उसपर देर तक क्लिक कर ऐप इनफार्मेशन में आए. मोबाइल सेटिंग में अगर आप जाते हैं तो ऐप्स के सेक्शन में आए और यहां से उस ऐप को सेलेक्ट करें जिसे आप हटाना चाहते हैं. ऐप के अंदर आपको ओपन, डिसेबल और फाॅर्स स्टॉप का ऑप्शन दिखेगा. इसमें से डिसेबल के ऑप्शन को चुन लें, साथ ही सभी परमिशन को बंद और डेटा का एक्सेस भी हमेशा के लिए टर्न ऑफ कर दें. इससे आपकी ऐप्लिकेशन डिसेबल हो जाएगी और ये काम और स्टोरेज को कैप्चर नहीं करेगी.

ध्यान दें, आप उन ऐप्स को रिमूव नहीं कर पाएंगे जिन्हें मोबाइल कंपनियों ने सिस्टम ऐप के रूप में चिन्हित किया है. हालांकि इस तरह के ऐप्स को आप थर्ड पार्टी ऐप्स  से डिलीट कर सकते हैं लेकिन ये डिवाइस को खराब कर सकता है. बेहतर है कि इन्हें आप फोन में रहने दें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आएगा कमाल का फीचर, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, मन मुताबिक बदल सकेंगे थीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget