एक्सप्लोरर

UPI Payment हुआ अब और भी आसान, जानिए कैसे कर सकते हैं बिना इंटरनेट के भी पेमेंट

UPI Lite UPI की तरह ही काम करता है, लेकिन UPI की तुलना में UPI Lite ज्यादा तेज और इस्तेमाल करने में आसान है. दरअसल UPI Lite एक तरह का ऑन-डिवाइस वॉलेट है.

UPI Lite: भारत में कैशलेस पेमेंट की सुविधा इतनी अपनाई जा रही है कि शॉपिंग मॉल हो या किराने की दुकान या फिर रेहड़ी वाला हर कोई आजकल UPI पेमेंट ले रहा है. लगभग सभी जगह UPI पेमेंट का इस्तेमाल होने लगा है. इसका कारण यह भी है कि UPI सबसे आसान पेमेंट मोड है. बस पिन डालते ही तुरंत पेमेंट हो जाता है. इसी क्रम में सरकार ने अब UPI Lite सर्विस को पेश करते हुए UPI payment सर्विस को और आसान बना दिया है. सरकार ने यूजर्स के लिए UPI Lite सर्विस को पेश कर दिया गया है. इसमें यूजर्स को UPI पिन इस्तेमाल किए बिना 200 रुपये तक का पेमेंट करने की सुविधा मिल रही है. आइए हम आपको बताते हैं UPI Lite के बारे में सब डिटेल में...

UPI Lite क्या है?

यह UPI की तरह ही काम करता है, लेकिन UPI की तुलना में UPI Lite ज्यादा तेज और इस्तेमाल करने में आसान है. दरअसल UPI Lite एक तरह का ऑन-डिवाइस वॉलेट है, जिसको इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप के वॉलेट में अपने बैंक अकाउंट से पैसा डालना होता है. तभी आप पेमेंट कर पाएंगे. ऑन-डिवाइस वॉलेट होने की वजह से इसमें आपको रियल टाइम पेमेंट के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होती है. साथ ही पिन डालने की जरूरत भी नहीं होती है. इसमें ऑफलाइन मोड में ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा. 

200 और 2000 है इसकी लिमिट

बता दें यह सिर्फ छोटे पेमेंट ही कर सकती है, इसकी लिमिट सिर्फ 200 रुपए रखी गई है जिसका मतलब है कि आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 200 तक का अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं. आप इस ऑन-डिवाइस वॉलेट में अधिकतम 2 हजार रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं, उसके बाद आपको फिर से अपने बैंक अकाउंट से इसमें बैलेंस एड करना होगा. बैलेंस एड करने की संख्या को लेकर कोई लिमिट नही रखी गई है आप एक दिन में जितनी बार चाहे इस वॉलेट में बैलेंस एड कर सकते हैं. हालांकि वॉलेट में बैलेंस एड करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी लेकिन इसके बाद आप ऑफलाइन रहकर भी पेमेंट कर पाएंगे. 

ऐसे करें अपने UPI Lite वॉलेट में बैलेंस ऐड 

अपने UPI lite वॉलेट में बैलेंस एड करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी. एक बार ऑनलाइन मोड के जरिए इसमें बैलेंस एड करने के बाद आप ऑफलाइन पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आप UPI OTP का इस्तेमाल करके भी बैलेंस एड कर सकते हैं. कुल मिलाकर अब यूजर्स UPI Lite के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट के भी फास्ट और आसानी से पेमेंट कर सकेंगे.

कौन कर सकता है इस्तेमाल

UPI Lite को चालू कर दिया गया है और कई बैंकों को इसमें शामिल भी कर लिया गया है. फिलहाल UPI Lite फीचर सिर्फ वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जो भीम BHIM ऐप यूज करते हैं. शुरुआत में कुल आठ बैंक यूपीआईलाइट(UPI Lite) फीचर को सपोर्ट कर रहे हैं जिनमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंडियन बैंक (Indian Bank), केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) शामिल हैं.

बारिश में भी काम करेंगे यह Earbuds, 10-मीटर की रेंज के साथ फोन को मिलेगी राहत, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

iPhone 14 ऐसे दुर्घटना का लगाता है पता, Youtuber ने एक्सिडेंट कराकर बनाई वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
काउंटी में मानव सुथार का कमाल, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत
काउंटी में मानव सुथार का कमाल, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Embed widget