एक्सप्लोरर

PAN-Aadhar Link: PAN Card को Aadhaar से घर बैठे ऐसे करें लिंक, जानें क्यों लिंक करना है जरूरी

सरकार ने सभी को मार्च 2023 से पहले-पहले पैन कार्ड और आधार कार्ड को अनिवार्य रूप से लिंक कराने के लिए कहा है. आइए जानते है इसका प्रोसेस

Pan-Aadhaar Link Process: भारत का नागरिक होने नाते आपके पास पैन कार्ड और आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है. भारत में हर नागरिक के पास ये दोनो कागज़ात तकरीबन रहते ही हैं. सरकार ने कुछ समय पहले नागरिकों से अपील की थी कि वह अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक जरूर करवा लें. कुछ लोगों ने सरकार की बात को मानते हुए बिना समय गवाएं अपने आधार और पैन को आपस में लिंक करवा लिया था, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक नहीं करवाया है. इससे आने वाले समय में उन्हें काफी समस्या हो सकती. आपके साथ ऐसा कुछ न हो, इस बात का ध्यान रखते हुए आज हम आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक करने का ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे हैं. यह बहुत ही आसान है और इसे आप खुद भी कर सकते हैं. 

क्या है प्रोसेस 

PAN-Aadhaar को आपस में लिंक करने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह प्रक्रिया बेहद आसान है. हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि कैसे आप अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को घर बैठे आसानी से लिंक कर सकते हैं. 
घर बैठे ऑनलाइन आधार और पैन को ऐसे करें लिंक

1.सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं.  

2.यहां आपको 'Link Aadhaar' का ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक करें.

3.आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां आपको अपने पैन नंबर, आधार नंबर समेत कई अन्य डीटेल्स फिल करनी होंगी.

4.इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड भर दें. 

5.अब आपको 'Link Aadhaar' का ऑप्शन दिखेगा. अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इस प्रकार आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा.

क्यों जरूरी है आधार-पैन लिंकिंग 

पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं. कई सरकारी कामों में इन दोनों की अनिवार्य रूप से जरूरत पड़ती है, इनसे आप कई सारे सरकारी फायदे भी ले सकते हैं. भारत में बैंकिंग या किसी भी तरह के वित्तीय कार्य के लिए आपको पैन कार्ड (PAN Card) की आवश्यकता जरूर पड़ती है. ऐसे में पैन कार्ड का वैध होना बहुत जरूरी होता है. अगर आपके पास पैन कार्ड है, तो आप इसे 31 मार्च, 2023 से पहले-पहले अपने आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से लिंक जरूर करा लें. ऐसा न करने पर आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

यह भी पढें -

अपना फेसबुक अकाउंट कैसे करें वेरिफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget