एक्सप्लोरर

Facebook Verification: फेसबुक पर ब्लू-टिक पाने के लिए करना होगा बस ये काम, देखें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

Facebook Blue Tick: ब्लू-टिक मिलने से आपकी प्रोफाइल को अलग देखा जा सकता है. हालांकि फेसबुक अकॉउंट इतनी आसानी से वेरिफाइड नहीं होता, लेकिन एक बार वेरिफाइड हो जाने पर आपका अकाउंट विश्वसनीय माना जाता है.

Facebook Blue-Tick Verification: इस समय माइक्रोब्लॉगिंग ऐप ट्विटर पर ब्लू-टिक का काफी क्रेज देखा जा सकता है और बढ़ते-बढ़ते ये क्रेज फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम तक भी पहुंच चुका है. अब यूजर अपने अकाउंट पर ब्लू-टिक देखना चाहते हैं किसी भी सोशल साइट पर ब्लू टिक लेने के लिए एक वेरिफिकेशन प्रोसेस होता है. हालांकि इसके लिए यूजर को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होता ये पूरी तरह निशुल्क है. (ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क ने हाल ही में ब्लू टिक के लिए चार्ज लेना शुरू कर दिया था लेकिन तमाम कारणों के चलते फ़िलहाल इसे वापस लेना पड़ा) अगर आप भी अपने फेसबुक अकाउंट पर ब्लू टिक देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लागू क्राइटेरिया को समझना होगा. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप ब्लू टिक यानी ब्लू बैज कैसे हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं. 

आसान नहीं फेसबुक पर ब्लू-टिक मिलना

ट्विटर की तरह फेसबुक पर ब्लू-टिक पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको फेसबुक की गाइडलाइंस को पढ़कर उन्हें फॉलो करना होगा. ब्लू-टिक मिलने से आपकी प्रोफाइल को अलग देखा जा सकता है. हालांकि फेसबुक अकॉउंट इतनी आसानी से वेरिफाइड नहीं होता, लेकिन एक बार वेरिफाइड हो जाने पर आपका अकाउंट विश्वसनीय माना जाता है.

फेसबुक पर ब्लू-टिक के लिए ऐसे करें अप्लाई

फेसबुक अकाउंट को वेरीफाई कराने के लिए आपको प्रोफाइल पर About सेक्शन में सही और पूरी जानकारी भरनी होती है. FB अकाउंट को वेरीफाई करने से पहले कंपनी यूजर को एक फॉर्म भरना होता है, साथ ही कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, इनकम टैक्स, आधार कार्ड में कोई एक होना चाहिए. अगर आप किसी कंपनी या संस्था के मालिक हैं या उसमें नौकरी करते हैं तो उसके डाक्यूमेंट्स आपके पास होने जरूरी हैं.

अगर आप कोई स्पोर्ट्स पर्सन, सेलेब्रिटी जैसी कोई हस्ती हैं. तो अकाउंट वेरीफाई होने में 3 से 6 दिन लग सकते है और बिजनेस कैटेगरी की प्रोफाइल को वेरीफाई होने में 7 दिन से लेकर 45 दिन तक का समय लग सकता है.

ऐसे करें अप्लाई

  • अपने फेसबुक अकाउंट की अकाउंट की सेटिंग्स में जाएं.
  • इसके बाद General Account Settings में सबसे ऊपर जाकर नाम के आगे edit पर क्लिक करें.
  • अब learn more को चुनें और नया पेज खुलने पर let us know को सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद सबसे ऊपर जाकर सर्च बार में How do i verify my account सर्च करें.
  • अब verify profiles and pages पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर verification बटन को दबा दें.
  • इस पेज पर ब्लू-टिक अप्लाई करने के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें- Mobile Tracker App: इस ऐप को मोबाइल में इंस्टाल कर लिया तो, चोर भी आपका फोन चोरी करने से डरेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget