एक्सप्लोरर

इतना कुछ कर डाला...फिर भी नेटफ्लिक्स का कंटेंट नहीं हो पा रहा डाउनलोड, लेकिन क्या ये 5 तरीके आजमाएं?

अगर आपको कंटेंट लिमिटेशन एरर मिलता है, और आप अपने अकाउंट को सभी डिवाइसेस से लोग आउट कर चुके हैं तो इस बाधा को दूर करने का तरीका हमने यहां बताया है.

Netflix Download Problem: नेटफ्लिक्स ने 2016 में ऑफ़लाइन देखने के लिए डाउनलोड के विचार को पेश किया था. अब कंपनी ने इस फीचर को और आसान बना दिया है. हालांकि, डाउनलोड की भी एक लिमिट है. कई बार तो ऐसा होता है कि डाउनलोडिंग पर एरर शो होने लगता है. इससे लोग काफी परेशान भी हो जाते हैं. वैसे, क्या आपको पता है कि डाउनलोड एरर भी कई प्रकार के होते हैं. साथ ही, नेटफ्लिक्स पर मौजूद हर सीरीज या फिल्म ग्लोबली डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होती है. यहां हम आपको कुछ सामान्य डाउनलोड एरर और उनसे बचने के उपाय बताने जा रहे हैं. 

1. बहुत अधिक डाउनलोड
यदि आपको ऐसा एरर मैसेज मिला है जो कहता है कि "There was a problem with this download," जिसके बाद 10016-22002, 10016-22005, या 10016-23000 लिखा हुआ कोड आता है, तो इससे पता चलता है कि आप डाउनलोड की अधिकतम संख्या तक पहुंच चुके हैं. इसके समाधान के तौर पर आपको मौजूदा डाउनलोड डिलीट कर स्पेस खाली करना चाहिए.

2. कनेक्टिविटी प्रॉब्लम
अगर नेटफ्लिक्स ऐप डाउनलोड पर क्लिक करने पर "!" शो करता है, और फिर एक मैसेज दिखाता है कि "इस डाउनलोड (DLS.2) में कोई समस्या थी," तो यह एक नेटवर्क या कैशिंग समस्या हो सकती है. इसको हल करने के लिए नेटवर्क से डिस्कनेक्ट करें और फिर नेटवर्क से फिर से कनेक्ट करके देखें. कैश के कारण भी डाउनलोड में दिक्कत आ सकती है, जिसे इस तरीके से ठीक किया जा सकता है:

  • अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर, नेटफ्लिक्स आइकन पर लॉन्ग-प्रेस करें और ऐप इंफो विकल्प पर टैप करें.
  • ऐप इन्फो पेज पर, स्टोरेज का चयन करें.
  • अगले पेज पर Clear Cache बटन पर टैप करें.

3. इन्फॉर्मेशन ओवरलोड
अगर आप Windows 10 पर Netflix का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्टोर्ड सिस्टम फ़ाइलें कभी-कभी डाउनलोड में बाधा बन सकती हैं. उदाहरण के लिए, आपको इस तरह का मैसेज मिल सकता है: "There was a problem with this download. (VC2-W800A18F)."  इसे या तो एक नया यूजर प्रोफ़ाइल बनाकर या नेटफ्लिक्स से साइन आउट और फिर वापस लॉग इन करके ठीक किया जा सकता है.

4. ऑफलाइन के लिए उपलब्ध नहीं 
अगर आपको NQL.22007, VC2-CV2-M1-B22007 या VC2-CV2-M1-B22006 कोड वाला एरर मैसेज मिल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी पसंद का कंटेंट अब ऑफ़लाइन देखने के लिए उपलब्ध नहीं है. दरअसल, कुछ सीरीज और फिल्में केवल प्रति वर्ष सीमित संख्या में ही डाउनलोड की जा सकती हैं. इस बात की भी संभावना है कि आपकी एंड्रॉइड डिवाइस नेटफ्लिक्स डाउनलोड फीचर के इस्तेमाल के लिए एबल न हो. इस मामले में एकमात्र समाधान, किसी भिन्न डिवाइस पर अपने खाते में लॉग इन करना है. इसके अलावा,  हर एरिया में सभी फिल्में और टीवी शो उपलब्ध नहीं होते हैं. आपके उपकरण के क्षेत्र के आधार पर, आपको एरर 158 भी दिखाई दे सकता है. इसका मतलब है कि आपका एरिया कंटेंट को सपोर्ट नहीं कर रहा है. 

5. यह ट्रिक भी है काम की
अगर आपको कंटेंट लिमिटेशन एरर मिलता है, और आप अपने अकाउंट को सभी डिवाइसेस से लॉग आउट कर चुके हैं तो इस बाधा को दूर करने का एक तरीका है. बस इन को फॉलो करें 

  • क्रोम या सफारी जैसे वेब ब्राउजर में अपना नेटफ्लिक्स अकाउंट खोलें.
  • ऊपरी-दाएँ कोने में प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें और ड्रॉपडाउन मेनू से अकाउंट चुनें.
  • अकाउंट पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और Manage Download Devices चुनें. यहां, आपको सभी डाउनलोड किए गए मीडिया की सूची दिखाई देगी.
  • इस डिलीट करने के लिए "Device Remove" बटन पर टैप करें. 

यह भी पढ़ें 

Microsoft इस साल लॉन्च कर सकती है अपना फोल्डेबल फोन, अलग क्या मिलेगा ये जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget