Samsung फोन में देखें इंटरनेट की Live Speed, ऐसे ऑन करें फीचर
Samsung Galaxy यूजर्स फोन की Status Bar में इंटरनेट की Live Download और Upload Speed देख सकते हैं. जानिए Network Speed Indicator कैसे काम करता है और इसे Samsung फोन में कैसे एक्टिवेट करें.

आजकल फोन पर इंटरनेट की स्पीड कम होते ही सबसे पहले यही सवाल आता है कि दिक्कत नेटवर्क में है या किसी ऐप में है. कई Android स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही ऐसा फीचर देती हैं, जिससे फोन की स्क्रीन पर इंटरनेट की मौजूदा स्पीड देखी जा सकती है. iQOO, Vivo और Xiaomi के फोन में यह सुविधा लंबे समय से मौजूद है.
Samsung Galaxy यूजर्स के लिए भी ऐसा ही फीचर उपलब्ध है. Samsung ने इसे सीधे One UI की सैटिंग्स में शामिल करने की जगह अपने Good Lock कस्टमाइजेशन सूट के QuickStar मॉड्यूल के जरिए पेश किया है. तो आइए जानते हैं कि Samsung फोन में कैसे इंटरनेट की Live Speed देखें और कैसे नेटवर्क इंडिकेटर फीचर ऑन करें.
Samsung फोन में कैसे इंटरनेट की Live Speed देखें
QuickStar के नए वर्जन की मदद से Galaxy यूजर्स Status Bar में इंटरनेट की रियल-टाइम स्पीड देख सकते हैं. यह फीचर स्क्रीन के दाईं ओर दिखाई देता है और डाउनलोड के साथ-साथ अपलोड की स्पीड भी बताता है. स्पीड को KB या MB में देखा जा सकता है. यह फीचर Wi-Fi और मोबाइल डेटा, दोनों कनेक्शन के साथ काम करता है. इसकी मदद से यूजर आसानी से देख सकता है कि वीडियो बफर होने, डाउनलोड धीमा चलने या ऐप अपडेट में ज्यादा समय लगने के पीछे इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड तो वजह नहीं है.
ऐसे ऑन करें Network Speed Indicator
1. सबसे पहले Galaxy Store से Good Lock ऐप इंस्टॉल करें.
2. इसके बाद Good Lock खोलकर Plugins सेक्शन में जाएं और QuickStar का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें. सुनिश्चित करें कि QuickStar का वर्जन 11.0.03.15 या इससे नया हो.
3. अब QuickStar खोलें और उसका मेन टॉगल ऑन करें. इ
4. सके बाद Visibility of Indicator Icons पर टैप करें. यहां Network Speed का ऑप्शन मिलेगा. इसे ऑन करते ही Status Bar में इंटरनेट की मौजूदा डाउनलोड और अपलोड स्पीड दिखाई देने लगेगी.
5. अगर बाद में इस इंडिकेटर की जरूरत नहीं है, तो इन्हीं सैटिंग्स में जाकर इसे कभी भी बंद किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link
नेटवर्क स्पीड और सिग्नल में है फर्क
नया इंडिकेटर सिर्फ डेटा ट्रांसफर की स्पीड दिखाता है. यह नेटवर्क सिग्नल की ताकत नहीं बताता है. Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क का सिग्नल कितना मजबूत है, इसकी जानकारी पहले की तरह Status Bar में मौजूद Wi-Fi और नेटवर्क बार आइकन से मिलती रहेगी.
किन Samsung फोन में मिलता है यह फीचर?
यह फीचर इस्तेमाल करने के लिए Samsung Galaxy फोन में One UI 9 या उससे नया वर्जन होना चाहिए. One UI 9 का Beta वर्जन Galaxy S26 और Galaxy S25 सीरीज के लिए उपलब्ध है. इसके साथ फोन में QuickStar का 11.0.03.15 या इससे नया वर्जन भी इंस्टॉल होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें - 1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?





















