एक्सप्लोरर

कैसे डिलीट करें गूगल सर्च में आई अपनी निजी जानकारी? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Google Search : अगर आपके बारे में भी गूगल सर्च में ऐसी जानकारी आ रही है और आप इस जानकारी को गूगल से हटाना चाहते हैं, तो इसके बारे में हम आपको यहां कुछ आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं.

Google Search : गूगल पर अक्सर हम उन सभी के बारे में सर्च करते हैं, जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती. इस सर्च में लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाती है. जैसे आपको किसी व्यक्ति के बारे में अगर कोई जानकारी जुटानी है, तो आप गूगल में उसका नाम सर्च करते हैं और आपके सामने उसका सोशल मीडिया प्रोफाइल, फोटो सहित दूसरा डेटा सामने आ जाता है. कई बार ये निजी जानकारी आपके लिए मुसीबत की वजह भी बन जाती हैं.

अगर आपके बारे में भी गूगल सर्च में ऐसी जानकारी आ रही है और आप इस जानकारी को गूगल से हटाना चाहते हैं, तो इसके बारे में हम आपको यहां कुछ आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं. जिनको यूज करके आप गूगल से अपनी जानकारी को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं.

गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए 'Results About You' की सुविधा शुरू हो गई है. इस फीचर्स को यूजर्स की निजी जानकारी को गूगल से हटाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस फीचर्स की मदद से आप खुद अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं. आपको इसके लिए गूगल सपोर्ट पेज पर जाना है, फिर उस यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं. आप एक साथ कई सारे यूआरएल भी इस फॉर्म में एड कर सकते हैं. इसके बाद गूगल इन पेज को वेरीफाई करेगा और आपकी दी गई जानकारी सही होने पर उसे बंद कर दिया जाएगा. हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लग सकता है. 

सीधे वेबसाइट से ऐसे हटाएं

पर्सनल जानकारी को हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है और फिर About this result पेज पर जाना है. यहां से रिमूव रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

ऐसे ट्रेक करें रिक्वेस्ट

इस दोनों प्रक्रिया के बाद आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल एप पर जाकर Results About You पर जाना है और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिल करते ही रिक्वेस्ट के स्टेटस को देख सकेंगे. इतना ही नहीं यहां पर रिक्वेस्ट स्टेटस देखने के साथ आप नई रिमूव रिक्वेस्ट भी एड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : 

Apple Watch का पासकोड भूलने पर न लें टेंशन, इस आसान तरीकें से करें रीसेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget