एक्सप्लोरर

WhatsApp: वॉटसऐप पर ऐसे क्रिएट करें खुद का अवतार, अब इमोजी नहीं खुद के एक्सप्रेशन भेज सकेंगे आप

WhatsApp: अगर आप अवतार फीचर को अपने वॉट्सएप में नहीं देख पा रहे हैं और आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने वॉट्सएप को Apple के ऐप स्टोर या Google Play Store से अपडेट करें.

WhatsApp Avtar Feature: मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप के लिए अवतार फीचर रोल आउट किया है. हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि वॉट्सएप यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल फोटो के लिए अपना अवतार बना सकेंगे या विभिन्न भावनाओं और कार्यों को दिखाने के लिए 36 कस्टम स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. अवतार को क्रिएट करते समय फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह, यूजर्स आंखों का आकार, बालों का रंग, पोशाक और बहुत कुछ सिलेक्ट कर अपना अवतार बना सकते हैं.

अगर आप इस फीचर को अपने वॉट्सएप में नहीं देख पा रहे हैं, और आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने वॉट्सएप को Apple के ऐप स्टोर या Google Play Store से अपडेट करें. इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें.

वॉट्सएप अवतार कैसे बनाएं

  • स्टेप 1: अपने आईओएस या एंड्रॉइड फोन पर वॉट्सएप ऐप ओपन करें
  • स्टेप 2: एक चैट खोलें और मैसेज बॉक्स में स्टिकर पर टैप करें. Android पर, स्टिकर विकल्प इमोजी टैब में है, GIF के बराबर में.
  • स्टेप 3: अवतार क्रेटर टूल बॉक्स से अपना अवतार बनाना शुरू करें. अपनी स्किन का रंग, हेयर स्टाइल, बालों का रंग, चेहरे का आकार, पहनावा और अन्य विशेषताएं चुनें.
  • स्टेप 4: आप अपने चेहरे के फीचर्स को अपने अवतार में कॉपी करने का भी प्रयास कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस स्क्रीन के दाईं ओर उपलब्ध मिरर आइकन पर टैप करना है. आइकन सामने वाले कैमरे को चालू कर देगा और एक छोटा सा बॉक्स ओपन होगा, जिसमें आप खुद को देख सकेंगे.

WhatsApp: वॉटसऐप पर ऐसे क्रिएट करें खुद का अवतार, अब इमोजी नहीं खुद के एक्सप्रेशन भेज सकेंगे आप

  • स्टेप 5: आप अपने फीचर में देसी प्रभाव जोड़ने के लिए अपने अवतार में बिंदी भी एड कर सकते हैं.
  • स्टेप 6: सभी फीचर्स को जोड़ने के बाद, कंप्लीट पर टैप करें और वॉट्सएप पर्सनलाइज्ड मैसेज अनुभव के लिए आपका अवतार क्रिएट कर देगा.

इसके बाद यह अवतार आपको स्टिकर के बराबर में शो होंगे. यहां से आप अपने अनुसार इन्हे अपने दोस्तों को भेज सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Telegram ने तोड़ डाले रिकॉर्ड! एक साथ लॉन्च किए इतने फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget