एक्सप्लोरर

बिना किसी ऐप के अपने Smartphone को ऐसे क्लीन कर सकते हैं, जानिए कितने समय में कर लेनी चाहिए क्लीनिंग

Clean Your Smartphone: स्मार्टफोन की लाइफ अच्छी रहे और ये लंबे समय तक चले इसके लिए जरूरी है कि आप मोबाइल फोन को समय-समय पर क्लीन करते रहें. 

How To Clean Your Smartphone: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. लगभग सब काम आज स्मार्टफोन के जरिए हो रहे हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि हम अपने स्मार्टफोन का ध्यान रखें. कुछ लोग मोबाइल फोन को समय-समय पर क्लीन करते रहते हैं जिससे उनका फोन औरों की तुलना में अच्छा काम करता है. जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन को क्लीन नहीं करते और फिर उन्हें मोबाइल फोन यूज करने में परेशानी आती है. जैसे ये हैंग करने लगता है या स्टोरेज भरने लगती है. स्मार्टफोन को क्लीन करने के लिए कई ऐप्स भी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बिना किसी ऐप के अपने स्मार्टफोन को क्लीन और इसकी लाइफ बेहतर बना सकते हैं.

बिना किसी ऐप के ऐसे क्लीन करें मोबाइल फोन

  • स्मार्टफोन को क्लीन और लाइट रखने के लिए मोबाइल फोन का डेटा गूगल ड्राइव पर अपलोड रखें. यानी जो कामकाज की फाइल है उन्हें ड्राइव पर अपलोड कर दें और बाकी सभी फाइल्स को मैनुअली डिलीट कर दें. 
  • जो ऐप्स आपके काम के नहीं हैं उन्हें भी अनइंस्टॉल कर दें
  • स्मार्टफोन में यदि मेमोरी कार्ड लगता है तो कोशिश करें कि डेटा मेमोरी कार्ड के अंदर रखें ताकि फोन की स्टोरेज न भरे और परफॉर्मेंस में कोई दिक्कत न आए. 
  • मोबाइल फोन के डाउनलोड सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहें और जिन फोटो, वीडियो और फाइल्स का काम हो गया हो उन्हें डिलीट कर दें.
  • अधिकतर स्मार्टफोन में आजकल स्टोरेज के अंदर 'क्लीन स्टोरेज' का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करते ही स्मार्टफोन खुद सारी जंक फाइल्स, कैशे आदि को डिलीट कर देता है. यहां आपको फोन में डुप्लीकेट फाइल्स, फोटो, बेकार के स्क्रीनशॉट आदि की जानकारी भी मिलेगी जिसे आप फोन से हटा सकते हैं.
  • सभी ऐप्स के Cache को भी मैनुअली डिलीट करते रहें. 
  • मोबाइल फोन में सबसे ज्यादा जगह आजकल वीडियो और फोटो लेते हैं. इसलिए काम हो जाने के बाद वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम आदि अन्य जगहों से आ रही वीडियो या फोटो को फोन से डिलीट कर दें क्योंकि ये आपके स्टोरेज को प्रभावित करती हैं और फिर फोन स्लो काम करने लगता है.

कितने समय में क्लीन कर लेना चाहिए फोन

वैसे तो ये आपके स्मार्टफोन के यूज करने पर निर्भर करता है कि आप मोबाइल फोन को कब क्लीन करें. जैसे अगर आप स्मार्टफोन पर खूब डाउनलोडिंग आदि करते हैं तो आपको हर दूसरे या तीसरे दिन फोन को क्लीन करना चाहिए. अगर आप सिर्फ नॉर्मल यूज करते हैं तो हफ्ते में एक बार आपको जरूर स्मार्टफोन को क्लीन करें और सभी बेकार की वीडियो या अन्य दूसरे ऐप्स जो काम के नहीं हैं उन्हें डिलीट कर दें. ये एक अच्छी प्रैक्टिस है जो मोबाइल फोन की लाइफ को बेहतर बनाती है. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे स्मार्टफोन स्लो काम करेगा और फिर कई दिक्क्तें आ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: ऐसी दिखती थी पहली Alarm Clock, ये सिर्फ 4 बजे ही बजती थी, क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget