एक्सप्लोरर

Honor 90 की मजबूती देख आप भी रह जाएंगे शॉक, माधव शेठ ने शेयर किया फोन से अखरोट तोड़ने का वीडियो

Honor 90: करीब 3 साल बाद चीनी ब्रांड Honor भारत में कमबैक करने जा रहा है. कंपनी अगले महीने एक मिड रेंज स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर सकती है.

Honor अगले महीने भारत में एक मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. Honor 90 को माधव शेठ की अगुवाई में लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले शेठ रियल मी के साथ जुड़े हुए थे. इस बीच, माधव शेठ ने हॉनर के अपकमिंग फोन, Honor 90 का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में कंपनी के नए फोन के जरिए अखरोट को तोडा जा रहा है. लगातार वीडियो में 3 अखरोट तोड़े जाते हैं और फोन की स्क्रीन तब भी एकदम नई जैसी बनी रहती है.

200MP का मिल सकता है प्राइमरी कैमरा

इस वीडियो से ये पता चलता है कि फोन की स्क्रीन मजबूत है और इसमें कंपनी ने ग्लास प्रोटेक्शन दिया हुआ है. वीडियो में फोन का रियर साइड भी दिखता है. इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का हो सकता है. इसके साथ 12MP और 2MP के दो कैमरा मिल सकते हैं. फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट और 5000 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है.

इतनी हो सकती है कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव ने Honor 90 की कीमत भी शेयर की है. टिपस्टर के मुताबिक, फोन 35,000 के आस-पास लॉन्च हो सकता है. स्मार्टफोन में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. भारत में इस फोन का मुकाबला Google Pixel 7a, Nothing Phone 2, iQoo Neo 7 Pro और OnePlus 11R जैसे मॉडल से होगा. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि कंपनी भारत में Honor 90 pro भी लॉन्च करेगी या नहीं.

अगले महीने एप्पल भी लॉन्च करेगी iPhone 15 सीरीज 

Honor के अलावा अगले महीने एप्पल भी iPhone 15 सीरीज लॉन्च करेगी. नई सीरीज 12 या 13 सितम्बर को ग्लोबली लॉन्च हो सकती है. iPhone 15 की कीमत 80,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. इस बार फोन में यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

iPhone 15 Pro को आप इन 2 नए कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे, 35 वॉट की मिल सकती है फास्ट चार्जिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget