एक्सप्लोरर

Holi 2023 : फोन पानी में गिर जाए तो बिना टाइम लगाए अपनाएं ये ट्रिक... और ये काम तो बिल्कुल नहीं करें

अगर आपका फोन पानी में गिर गया है या भीग गया है तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें. दरअसल, अगर फोन को स्विच ऑफ नहीं किया जाता है तो शॉट सर्किट भी हो सकता है.

Holi 2023 : बस कुछ ही दिनों में होली आने वाली है. होली रंगों का त्यौहार है. अगर आपको इस त्यौहार का मजा लेना है तो घर से बाहर तो निकालना ही पड़ेगा. कई लोग पानी से होली खेलते हैं. इसके साथ ही, आज कल लोगों को हर पल को कैमरा में कैद करने की आदत है. ऐसे में, अगर होली पर स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करते समय आपका फोन पानी में गिर जाता है तो आपको घबराना नहीं है, बल्कि फोन को सुखाने के बारे में सोचना है. इस खबर में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो फोन के पानी में गिर जाने पर आपके काम आ सकते हैं. इन टिप्स से आप फोन को खराब होने से बचा सकते हैं. 

फोन पानी में गिर जाए तो क्या करें?

  • अगर आपका फोन पानी में गिर गया है या भीग गया है तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें. दरअसल, अगर फोन को स्विच ऑफ नहीं किया जाता है तो शॉट सर्किट भी हो सकता है. ऐसे में, चेक करने की कोशिश ना करें कि उसका कोई बटन काम रहा है या नहीं. आप बस उसे तुरंत ऑफ कर दें.
  • फोन को स्विच ऑफ करने के बाद उसकी सभी एक्सेसरीज को अलग कर दें. अगर मुमकिन हो तो बैटरी वरना सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को अलग करके सूखे हुए टॉवल पर रख दें. दरअसल, ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाएगा.
  • फोन की एक्सेसरीज को अलग करने के बाद आपको फोन के सभी पार्ट्स को सुखाना है. इसके लिए आप पेपर नैपकिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, फोन को नरम तौलिए का भी इस्तेमाल करके भी सिखाया जा सकता है.
  • बाहर से सुखाने के बाद फोन को अंदर से सुखाना भी जरूरी है. इसके लिए फोन को एक बर्तन में सूखे चावल में दबाकर रख दें. चावल तेजी से नमी सीखने का काम करते हैं. इसके अलावा, अगर आपके पास सिलिका जेल पैक (silica gel pack) है तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते है. सिलिका जेल पैक जूतों के डिब्बों या गैजेट्स बॉक्स आदि में रखे जाते हैं. ये चावल से ज्यादा तेजी से नमी सोखते हैं. आपको फोन को कम से कम 24 घंटों तक सिलिका पैक या फिर चावल के बर्तन में रखना है.
  • जब 24 घंटे के बाद फोन और फोन के सभी पार्ट्स सूख जाएंगे उसे ऑन करें. अगर फोन अब ऑन नहीं हो रहा है तब उसे सर्विस सेंटर पर ले जाएं.

ये काम बिल्कुल न करें

अगर फोन पानी में गिर गया है तो उसे ड्रायर से सुखाने की कोशिश ना करें. ड्रायर की गर्म हवा से फोन के सर्किट पिघल सकते हैं. अगर फोन भीग गया है तो इसके बटन का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है. फोन के हेडफोन जैक और USB पोर्ट का इस्तेमाल तब तक ना करें जब तक फोन पूरी तरह से सूख ना जाए. 

यह भी पढ़ें -  फोन में इंस्टा, FB, वॉट्सऐप और टेलीग्राम इंस्टाल है तो उल्लू बनने से पहले ये जरूर पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget