एक्सप्लोरर

Halo AI Headband: अब नींद में भी देखिए पसंदीदा सपने, ड्रीम-कंट्रोल करने आई ये एआई डिवाइस

Dream Control Device: कहते हैं कि सपनों पर किसी का कंट्रोल नहीं होता, लेकिन अब यह बात गलत साबित होने जा रही है. एक नई तकनीक आपको अपने सपने कंट्रोल करने की सुविधा दे रही है...

Dreams on Demand: सपनों की दुनिया इंसानों को हजारों सालों से उलझाती रही है. यह एक ऐसा रहस्यमयी संसार है, जिसके भेद को इंसानी सभ्यता समझने का प्रयास शुरुआत से करती रही है. सपनों की इस बेकाबू दुनिया को अब आप अपने काबू में कर सकते हैं. लगातार विकसित होती तकनीक ने इसे संभव कर दिखाया है.

प्रोफेटिक कंपनी ने किया कमाल

सपनों के रहस्यमयी संसार में आपकी सीधी एंट्री कराने के लिए नए जमाने की एक टेक कंपनी ने शानदार प्रोडक्ट डिजाइन किया है. प्रोफेटिक नाम की इस कंपनी ने हाल ही में हालो एआई हेडबैंड (Halo AI headband) नाम से एक नई डिवाइस तैयार की है, जिसकी मदद से न सिर्फ आप सपनों के संसार में प्रवेश कर सकते हैं, बल्कि सपनों की दुनिया को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं.

एआई ने किया इसे संभव

कंपनी का दावा है कि इस हेडबैंड की मदद से आप नींद में अपना पसंदीदा सपना देख सकते हैं. इसे ड्रीम्स ऑन डिमांड नाम से प्रचारित किया जा रहा है. प्रोफेटिक का कहना है कि उसने अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से इस डिवाइस को तैयार किया है. यह डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सहारे काम करती है.

अल्ट्रासाउंड की मदद ये एंट्री

कंपनी के अनुसार, हालो एआई हेडबैंड डिवाइस अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल कर सपनों की दुनिया के दरवाजे खोलती है. उसके बाद यूजर अपने सपनों की दुनिया में घुस सकता है. कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हालो एआई हेडबैंड एक एडवांस्ड न्यूरोटेक वियरेबल डिवाइस है, जो यूजर को सबकंशसनेस में एंट्री दिलाता है.

इस तरह से करिए सपनों को कंट्रोल

अल्ट्रासाउंड की मदद से सपनों के दरवाजे खोलने के बाद यूजर जान सकता है कि उसके सपने किस तरह से काम करते हैं. डिवाइस का काम यहीं पर समाप्त नहीं हो जाता है. यह डिवाइस सपनों के संसार में आपको एंट्री दिलाने के बाद आपको कंट्रोल भी प्रदान करता है. पल्स कंट्रोल की मदद से यूजर अपने सपनों को कंट्रोल भी कर सकते हैं. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि प्रोफेटिक के हालो एआई हेडबैंड की मदद से आप सपनों की दुनिया में घुसकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं और आप अपनी पसंद से सपने देख सकते हैं.

सच हुई ये सिनेमाई कल्पना

हॉलीवुड के मशहूर सिनेमा निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने करीब एक दशक पहले इंसेप्शन नाम से एक मूवी बनाई. मूवी का कॉन्सेप्ट सपनों की दुनिया में प्रवेश करने और सपनों को कंट्रोल करने के इर्द-गिर्द है. नोलन ने एक दशक पहले सिनेमा में जिस बात की कल्पना की थी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तकनीक ने उस कल्पना को अब सच में बदलना शुरू कर दिया है.

डेढ़ लाख से ज्यादा होगी कीमत

प्रोफेटिक की ये डिवाइस अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप अभी से इसे अपने लिए बुक जरूर कर सकते हैं. कंपनी का अनुमान है कि डिवाइस की डिलीवरी अगले साल शुरू हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 2000 डॉलर (करीब 1.66 लाख रुपये) है. इसे आप 100 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) के रिफंडेबल अमाउंट में बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह रहेगी आईपीओ की धूम, निवेशकों से 27 सौ करोड़ रुपये जुटाने बाजार में उतरेंगी ये 5 कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
स्मार्टफोन के यूज से बदल रही आपकी बॉडी, नुकसान से ऐसे बचें
स्मार्टफोन के यूज से बदल रही आपकी बॉडी, नुकसान से ऐसे बचें
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
OpenAI के नए मॉडल ने बढ़ाई चिंता, क्या है Astra AI?
OpenAI के नए मॉडल ने बढ़ाई चिंता, क्या है Astra AI?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget