एक्सप्लोरर

YouTube पर Tutorial वीडियो देखते हैं तो अब सावधान हो जाएं, ऐसे हो जाता है बैंक अकाउंट खाली 

यूट्यूब पर अगर आप ट्यूटोरियल वीडियो देखते हैं तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूरत है क्योंकि हैकर इन वीडियो के बहाने लोगों का डाटा चुरा रहे हैं.

Scam Through YouTube Video: आजकल यदि लोगों को कोई सॉफ्टवेयर या गैजेट चलाना नहीं आता है तो वे तुरंत गूगल या यूट्यूब पर जाते हैं. अधिकतर लोग यूट्यूब पर जाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां वे विजुअल्स के माध्यम से आसानी से देख पाते हैं कि कैसे कोई काम करना है. अगर आप भी ट्यूटोरियल वीडियो यूट्यूब पर खूब देखते हैं तो अब सतर्क हो जाएं क्योंकि हैकर इन वीडियो के बहाने आपके डिवाइस पर मालवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं. कैसे हो रहा है ये पूरा खेल वो जानिए. 

साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लाउडसेक के रिसर्चर्स ने बताया कि यूट्यूब वीडियो के जरिए होने वाले फ्रॉड की संख्या 200 से 300 प्रतिशत बढ़ गई है. हैकर्स इन वीडियो के जरिए लोगों के सिस्टम में मालवेयर जैसे कि Vidar, RedLine और Raccoon को इंस्टॉल कर रहे हैं.

ऐसे होता है आपके साथ स्कैम

दरअसल, होता ये है जब आप कोई ट्यूटोरियल वीडियो देखते हैं तो इसके नीचे डिस्क्रिप्शन में आपको उस ऐप या सॉफ्टवेयर का लिंक दिया जाता है ताकि आप आसानी से उसे डाउनलोड कर पाए. इन लिंक में हैकर्स मालवेयर छिपाकर रखते हैं जो आपके सिस्टम पर इंस्टॉल हो जाता है और फिर वो आपकी निजी जानकारी जैसे कि बैंक डिटेल आदि चुराते हैं. विशेषकर ऐसी वीडियो के जरिए जहां लोग किसी सॉफ्टवेयर पर या ऐप का क्रैक वर्जन ढूंढते हैं. जैसे कुछ लोग एडोब प्रीमियर प्रो का पेड वर्जन नहीं चलाना चाहते तो ऐसे में वे सॉफ्टवयेर का क्रैक वर्जन डाउनलोड करने का तरीका यूट्यूब से ढूंढते हैं और फिर यहीं से स्कैम की शुरुआत होती है.

वीडियो में आपसे ये बोला जाता है कि आप ऐप या फलाने सॉफ्टवेयर को डायरेक्ट नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. लोग जैसे ही इस लिंक के थ्रू सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं तो उनका सिस्टम हैकर्स के हाथ में आ जाता है और फिर वे जानकारी को चुरा लेते हैं. रिसर्च ने ये भी बताया कि हर घंटे यूट्यूब पर 5 से 10 क्रैक सॉफ्टवेयर की वीडियो अपलोड होती है जिनके जरिए यूजर्स को इस जाल में फंसाया जाता है. यूट्यूब का एल्गोरिदम भी ऐसी वीडियोज की पहचान आसानी से नहीं कर पाता है.

सलाह यही दी जाती है कि आप किसी भी सॉफ्टवेयर या सर्विस का आधिकारिक वर्जन या पेड वर्जन ही इस्तेमाल करें. यदि आप क्रैक वर्जन किसी वेबसाइट या थर्ड पार्टी से अपने सिस्टम पर लेते हैं तो आपके साथ स्कैम हो सकता है. डिजिटल जमाने में खुद को और खुद के डाटा को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका इंटरनेट का समझदारी और अलर्ट होकर इस्तेमाल करना है. 

यह भी पढ़ें: ChatGPT अब Koo में भी, मदद लेकर फॉलोअर्स के लिए लिखिए एंगेजिंग और बढ़िया पोस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget