एक्सप्लोरर

Google से झूठ बोलना होगा मुश्किल! उम्र का पता लगाने के लिए ला रही नया टूल, Meta भी करती है यूज

18 साल से कम यूजर्स के लिए गूगल को अपनी उम्र गलत बताना मुश्किल होने वाला है. कंपनी एक नया मॉडल तैयार कर रही है, जो यूजर्स की उम्र का अंदाजा लगा सकेगा.

अब Google को उम्र से जुड़ी झूठी जानकारी देना मुश्किल होने वाला है. दरअसल, कंपनी ने कहा है कि वह एक नया मॉडल तैयार कर रही है, जो यह पता लगा सकेगा कि किसी यूजर की उम्र 18 साल से कम है या ज्यादा. कंपनी ने कहा है कि यह टेक्निक यूट्यूब समेत गूगल के सभी प्लेटफॉर्म्स पर अप्लाई होगी और अगर कोई यूजर 18 साल से कम का पाया जाता है तो कई बदलाव किए जाएंगे. इन यूजर्स के लिए सेफसर्च फिल्टर इनेबल हो जाएगा और वो यूट्यूब पर एज-रेस्ट्रिक्टेड वीडियो नहीं देख पाएंगे.

इसी साल आएगा मॉडल

मशीन लर्निंग पर बेस्ड यह मॉडल इसी साल लॉन्च हो जाएगा. सबसे पहले इसे अमेरिका में रोलआउट किया जाएगा और आगे चलकर अन्य देशों में एक्सपैंड होगा. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को उनकी उम्र के हिसाब से कंटेट दिखाने में मदद मिलेगी. बता दें कि कंपनी पर लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स को युवा यूजर्स के लिए सेफ बनाने का दबाव बढ़ रहा है.

उम्र का अंदाजा कैसे लगाएगा मॉडल?

गूगल का कहना है कि नया मॉडल यूजर के अकाउंट से जुड़े अलग-अलग डेटा पॉइंट्स की मदद से उम्र का अंदाजा लगा सकेंगे. इसके लिए यह मॉडल देखेगा कि यूजर क्या सर्च कर रहा है, उसने किस कैटेगरी के वीडियो देखे हैं और उसका अकाउंट कब से है. अगर यह मॉडल किसी की उम्र का गलत अंदाजा लगा लेता है तो यूजर वेरिफिकेशन के लिए अपना सरकारी पहचान पत्र दे सकते हैं. कंपनी ने कहा कि वह उम्र वेरिफाई करने के अन्य तरीकों पर भी विचार कर रही है.

Meta भी कर AI से कर रही उम्र वेरिफाई

Meta भी यूरोप और अन्य कई मार्केट्स में यूजर्स की उम्र वेरिफाई करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है. कंपनी ने बताया कि वह AI की मदद से बर्थडे मैसेज में लिखी उम्र का पता लगाती है. इसके अलावा वह यूजर्स के मेटा से लिंक्ड अन्य अकाउंट्स से भी यूजर की उम्र को वेरिफाई करती है. 

ये भी पढ़ें-

IPL के दीवानों को बड़ा झटका! अब मोबाइल पर फ्री नहीं देख पाएंगे मैच, देने पड़ेंगे कम से कम इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
क्या आप भी इस तरह चार्ज करते हैं Laptop? हो सकता है नुकसान
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
World First AI Boss Store : दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
दुनिया का पहला AI बॉस वाला स्टोर 4 महीने में फ्लॉप, 60 लाख का नुकसान
iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका
क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget