एक्सप्लोरर

Google ने लॉन्च कर दिया एंड्रॉयड 14 OS, स्मार्टफोन में इससे मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

Android 14 OS : Android 14 OS फिलहाल गूगल के फोन्स के लिए रोल आउट होगा, जिसे बाद में सभी एंड्रॉयड फोन्स के लिए रोल आउट किया जाएगा.

Android 14 OS : गूगल ने 4 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में मेड बाय गूगल 2023 इवेंट का आयोजन किया, जिसमें गूगल ने पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किए. साथ में गूगल ने पिक्सल वॉच 2 और पिक्सल बड्स प्रो को भी लॉन्च किया. इस सबके बीच गूगल ने एंड्रॉयड 14 OS को भी पहली बार लोगों को इंट्रोड्यूस कराया, जो कि पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन में दिया गया है.

आपको बता दें Android 14 OS फिलहाल गूगल के फोन्स के लिए रोल आउट होगा, जिसे बाद में सभी एंड्रॉयड फोन्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर्स हैं, तो आपको भी एंड्रॉयड 14 OS के बारे में जान लेना चाहिए. आइए जानते हैं एंड्रॉयड 14 OS के बारे में....

Android 14 के फीचर्स 

  • एंड्रॉयड 14 में कई नए फीचर्स हैं. सरफेस और ओएस स्तर पर कई छोटे-बड़े सुधार किए गए हैं जो पूरे एंड्रॉयड अनुभव को बढ़ाते हैं.
  • नए अपडेट में आप ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम को ओएस पर सेट कर सकते हैं और अपने फोन को बिल्कुल नया लुक दे सकते हैं. इसके साथ एआई वॉलपेपर का भी सपोर्ट दिया गया है.
  • पूर्व-निर्धारित सुझावों (संकेतों के रूप में) के माध्यम से, आप अपने एंड्रॉयड फोन पर एआई-जनरेटेड वॉलपेपर रख सकते हैं.
  • अब आप लॉक स्क्रीन पर एप शॉर्टकट एक्सेस कर सकते हैं और इसके फॉन्ट, कलर, लेआउट और विजेट सहित कई बदलाव कर सकते हैं.
  • नए अपडेट में यूजर्स एंड्रॉयड फोन को एक वेबकैम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस यूएसबी केबल का उपयोग करके अपने फोन को पीसी/लैपटॉप से कनेक्ट करना होगा और अपने
  • एंड्रॉयड 14-रनिंग फोन के कैमरे को बड़ी मशीन के लिए वेबकैम के रूप में उपयोग करना होगा.
  • एचडीआर समर्थित डिस्प्ले वाले चुनिंदा स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड 14 एचडीआर क्वालिटी में ऑन-डिवाइस फोटो और वीडियो देखने की सुविधा भी देता है. 

कैसे अपने फोन में डाउनलोड करें एंड्रॉयड 14

गूगल ने एंड्रॉयड 14 OS को फिलहाल गूगल फोन्स के लिए रोलआउट किया है. एक बार जब ये ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल के फोन्स में इंस्टॉल हो जाएगा, तब उसके बाद इसे दूसरी कंपनियों के एंड्रॉयड फोन के लिए रोलआउट किया जाएगा. 

अगर आपके पास गूगल का फोन है, तो सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग को ओपन करना होगा, उसमें सबसे नीचे आपको सिस्टम टैप दिखाई देगा. जहां आपका सिस्टम अपडेड का एक्टिव ऑप्शन दिखाई देगा. इसे टैप करने पर आपका गूगल फोन अपडेट होना शुरू हो जाएगा. एक बार सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाए तो उसके बाद आपको अपने फोन को रीबूट कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें : 

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro : क्या कीमत का ही है अंतर या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं अलग? जानें यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget