एक्सप्लोरर

Google Doodle Artwork Competition: गूगल ने शुरू किया डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन, छात्रों से मांगे आवेदन

Google Doodle Artwork Competition: गूगल डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन के लिए 30 सितंबर को रात 9 बजे तक आवेदन किया जा सकता है.

Google Doodle Artwork Competition: गूगल ने भारतीय छात्रों के लिए गूगल डूडल आर्टवर्क कॉम्पिटिशन का आयोजन किया है. इस Doodle Artwork Competition के लिए छात्रों से 'अगले 25 सालों में भारत' विषय पर आवेदन मांगे गए हैं. इस कॉम्पिटिशन के विजेता का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा. 

Google डूडल प्रतियोगिता इस बात पर आधारित है कि छात्र आने वाले 25 सालों में भारत को क्या बनाना चाहते हैं. प्रतियोगिता के लिए छात्र 30 सितंबर को रात 9:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. Google ने बताया है कि हम इस साल कुछ बेहतरीन डूडल देखने के लिए उत्साहित हैं! छात्र अपनी इच्छानुसार किसी भी सामग्री के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन सभी डूडल को प्रवेश फॉर्म का इस्तेमाल करके दर्ज किया जाना चाहिए. प्रतिभागियों को उनके कलात्मक कौशल, और रचनात्मकता के स्तर के साथ-साथ कलाकृति और लिखित बयान के आधार पर आंका जाएगा.

GOOGLE डूडल प्रतियोगिता 2022: प्रतियोगिता में कैसे आवेदन करें?

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://doodles.google.co.in/d4g/enter/ पर जाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. उन्हें आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण देने होंगे. फिर, बनाया हुआ डूडल अपलोड करना होगा और आवेदन को सबमिट करना होगा.

GOOGLE डूडल प्रतियोगिता 2022: राष्ट्रीय विजेता का चुनाव

Doodle को पांच ग्रेड में बांटा जाएगा. इसके बाद गेस्ट जज और गूगल डूडलर, राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में प्रत्येक ग्रेड ग्रुप से चार सर्वश्रेष्ठ डूडल को चुनेंगे. डूडल 4 गूगल वेबसाइट पर एक ऑनलाइन गैलरी में कुल 20 फाइनलिस्ट दिखाई देंगे. 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक भारतीय जनता इन 20 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में से अपने पसंदीदा डूडल के लिए वोट करेगी. वोटों के आधार पर, ग्रुप के विजेताओं का नाम तय किया जाएगा.

अंत में, एक प्राप्त स्कोर के आधार पर जिसमें सार्वजनिक मतदान, जजों के स्कोर और Google अधिकारियों का एक पैनल शामिल है का स्कोर काउंट किया जाएगा. इन सब स्कोर के आधार पर राष्ट्रीय विजेता की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी.

Google डूडल प्रतियोगिता 2022: क्या न करें

जो छात्र डूडल शेयर करेंगे, वो उनका खुद का बनाया हुआ होना चाहिए. इसमें कोई लोगो या कॉपीराइट की गई इमेजरी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, किसी छात्र की ओर से सबमिट किए गए केवल पहले डूडल पर विचार किया जाएगा और अन्य डूडल को छोड़ दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Spider-Man Miles Morales: वीडियो गेम लवर्स के लिए खुशखबरी! जल्द ही पीसी पर खेल सकेंगे स्पाइडर मैन गेम

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: 25 सितंबर के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड, मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप हेल्दी हैं या बीमार? यह टी-शर्ट बताएगी आपकी सेहत का हाल
आप हेल्दी हैं या बीमार? यह टी-शर्ट बताएगी आपकी सेहत का हाल
iPhone 17 पर टूटे खरीदार, 20 पर्सेंट तक महंगा हो सकता है फोन
iPhone 17 पर टूटे खरीदार, 20 पर्सेंट तक महंगा हो सकता है फोन
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
Embed widget