एक्सप्लोरर

गूगल ने गलती से लीक किया Android 16 का 'मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव' डिजाइन, जानें क्या है इसमें खास

'मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव' डिजाइन को 46 राउंड की रिसर्च और डिजान के बाद तैयार किया गया है, जिसमें 18,000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.

गूगल ने गलती से एक ब्लॉग पोस्ट पब्लिश कर दिया है, जिससे Android 16 के आने वाले अपडेट के बारे में कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं. इस ब्लॉग में गूगल ने अपने नए डिजाइन 'मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव' का जिक्र किया है, जो Android 16 का हिस्सा होगा. इस डिजाइन को गूगल ने अपने 'सबसे रिसर्च किया हुआ' UI डिजाइन के रूप में पेश किया है, जो यूजर्स के लिए ज्यादा मजेदार और आसान होगा.

इस ब्लॉग के मुताबिक, 'मैटेरियल 3 एक्सप्रेसिव' डिजाइन को 46 राउंड की रिसर्च और डिजान के बाद तैयार किया गया है, जिसमें 18,000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. यानी कि यह डिजाइन बहुत सोच-समझ कर तैयार किया गया है, ताकि एंड्रॉइड के यूजर्स को एक बेहतरीन और इमोशन-ड्रिवन एक्सपीरियंस मिले. इस अपडेट में कई नए रंग, आकार, और डिजाइन शामिल होंगे, जो Android 16 को एक नया रूप देंगे.

दी जाएगी ज्यादा सुविधाएं

इस नए डिज़ाइन में विजेट्स, विज़ुअल क्यूज़ और कस्टमाइजेशन की ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे यूजर्स अपने फोन को और भी ज्यादा अपने हिसाब से ढाल सकेंगे. यूजर इंटरफेस (UI) अब और भी सिम्पल और फन होने वाला है, ताकि सभी उम्र के लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

इसके अलावा, Android 16 में कुछ और नए फीचर्स भी आने की उम्मीद है, जैसे कि डेस्कटॉप मोड. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को एक बाहरी मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें पीसी जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. यह फीचर Samsung DeX जैसा हो सकता है.

सबसे पहले इस फोन पर देखने को मिल सकती है

हालांकि, यह सारी नई सुविधाएं सबसे पहले Google Pixel स्मार्टफोन्स पर ही देखने को मिल सकती हैं. बाकी स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे कि OnePlus, Xiaomi, या Samsung अपने-अपने कस्टम स्किन्स (जैसे OxygenOS, MIUI, या One UI) के साथ Android 16 को पेश करेंगे. यह नया अनुभव सबसे पहले Pixel 6, Pixel 7, Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स पर मिलेगा.

Android 16 का लॉन्च 13 मई के आस-पास होने की उम्मीद है, और गूगल इसके साथ और भी नई सुविधाओं का खुलासा कर सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गूगल का यह नया अपडेट यूज़र्स को कितना आकर्षित करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget